Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Ballia News: ई-रिक्शा चालक से मारपीट और लूट, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने CO से लगाई गुहार
  • उत्तर प्रदेश

Ballia News: ई-रिक्शा चालक से मारपीट और लूट, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने CO से लगाई गुहार

divya mistry June 9, 2025

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में बैरिया थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी ई-रिक्शा चालक सरोज कुमार यादव ने खुद पर हुए हमले और लूट की शिकायत करते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) को पत्र सौंपा है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

Ballia News
Ballia News

Ballia News: सिर से खून बहने लगा

सरोज यादव के मुताबिक, 24 मई 2025 को वह सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहे थे, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने एक तमंचा निकालकर उनके सिर पर तमाचा मार दिया, जिससे सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा।

Ballia News: पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई

हमले से घबराकर पीड़ित ने अपनी दिनभर की कमाई 700 रुपये और मोबाइल फोन बदमाशों को सौंप दिया। बदमाश लूटपाट कर वहां से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने बैरिया थाने में जाकर पूरी घटना की जानकारी दी और तहरीर भी दी, लेकिन अब तक कोई भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है।

Ballia News: मानसिक रूप से भी आहत किया

पुलिस की निष्क्रियता से आहत सरोज कुमार यादव ने अब क्षेत्राधिकारी बैरिया को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, लेकिन इस घटना ने उसे मानसिक रूप से भी आहत किया है।

अपराधियों के हौसले बुलंद

इस घटना को लेकर क्षेत्र में स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आए दिन इस इलाके में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से सख्ती न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

अब देखना यह होगा कि सीओ स्तर पर शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आता है या नहीं। पीड़ित को इंसाफ मिलेगा या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Kamal Haasan on Hindi language: कमल हासन का कन्नड़ के बाद हिंदी भाषा पर बयान…
Next: “aaj ka rashifal in hindi : 10 June 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”

Related Stories

UP Gym Female Trainer
  • उत्तर प्रदेश

जिम में महिला ट्रेनर नहीं रखा तो होगी कार्रवाई, CM योगी के सख्त आदेश

himani Shrotiya March 2, 2026
Ghaziabad YouTuber Salim
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई

himani Shrotiya March 2, 2026
Varanasi Tree Planting Record
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
  • जिम में महिला ट्रेनर नहीं रखा तो होगी कार्रवाई, CM योगी के सख्त आदेश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.