Balaghat Murder: बालाघाट जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक युवक ने एक तरफा प्यार में पागल होकर एक युवती की हत्या कर दी। दिनदहाड़े सड़क किनारे युवक ने चाकू से युवती का गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया
यह घटना खुलेआम बीच सड़क पर हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।युवती का नाम रितु भंडारकर बताया जा रहा है, जो रविशंकर भंडारकर की बेटी है और आंमगांव की निवासी थी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। युवक बुरी तरह घायल हो गया।
युवती के शव को बैहर अस्पताल ले जाया गया
Balaghat Murder: पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवती के शव को बैहर अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी।
सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए
Balaghat Murder: वहीं, आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या कोई पुरानी रंजिश या अन्य कारण इसमें शामिल हैं। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
