Bahraich Accident News: बहराइच जिले के भगवानपुर चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हे गयी है, जहां एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने सड़क किनारे खड़े रिक्शा का इंतजार कर रहे चार लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना से लोगों के अंदर काफी आक्रोश देखने को मिला।
1 की मौत, 3 घायल
घटना स्थल में मौजूद लोगों ने बताया कि- यह हादसा तब हुआ, जब सभी लोग एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे। एक सन्नो देवी नाम की महिला ने बताया कि – ‘वे सभी सड़क किनारे खड़े थे। अचानक तेज गति से आती पुलिस की गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्ची ने तुरंत दम तोड़ दिया। स्थानीय निवासी विपिन मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहन की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जो इस दुर्घटना का मुख्य कारण बनी।’

पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच
हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। इलाके के लोगों में गुस्सा है, और वे मांग कर रहे हैं कि दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह दुर्घटना न केवल एक परिवार से उनकी बच्ची छीन ली, बल्कि पुलिस की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करती है।
