
तेज धमाके से गूंजा इलाका
आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों का कहना है कि, तभी पानी से तेज आवाज आई। पहले लगा कि कोई बड़ा मगरमच्छ है, लेकिन जैसे ही बुलबुले और गैस की बदबू आई तो लोग समझ गए कि पाइपलाइन ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट की आवाज सुनते ही गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Gas Pipeline Burst Baghpat: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और गेल इंडिया के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गैस आपूर्ति को तुरंत बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। बागपत के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। गेल इंडिया की यह पाइपलाइन गौना गांव से दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र तक गैस आपूर्ति के लिए बिछाई गई है। प्रशासन ने आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
पाइपलाइन फटने के कारण
जांच के प्रारंभिक चरण में पाइपलाइन में तकनीकी खराबी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। गेल इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, यमुना नदी के नीचे बिछी इस पाइपलाइन पर नदी के तेज बहाव और हाल की बाढ़ का दबाव हो सकता है। भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से पाइपलाइन पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिसके यह फट गई।
Gas Pipeline Burst Baghpat: जांट टीम गठित
गेल इंडिया ने घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेषज्ञ टीम गठित की है। यह टीम पाइपलाइन की डिजाइन, स्थापना, और रखरखाव प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रही है।
