Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • AUS W vs PAK W World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया, बेथ मुनी का धमाकेदार शतक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

AUS W vs PAK W World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया, बेथ मुनी का धमाकेदार शतक…

Hema Gupta October 9, 2025

AUS W vs PAK W World Cup 2025: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 8 अक्टूबर को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी जीत है। यह मैच के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।

Read More: Prithvi Shaw Video Viral: पृथ्वी शॉ ने गेंदबाज से किया झगड़ा, अंपायरों ने कराया बीच-बचाव…

बता दें कि, मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी, पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 36.3 ओवर में 114 रन बनाकर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत…

बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान एलिसा हीली 20 रन और फीब लिचफील्ड 10 रन, एलिस पेरी भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। लेकिन इसके बाद मूनी और किंग ने मिलकर पारी को संभाला और मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में मोड़ दिया।

🚨Australia were 76/7 & still beat Pakistan by 107 runs defending just 221 in Women World Cup 2025😭🇵🇰

Only Pakistan can make 221 look like 321 💀#PAKvAUS #CWC25 pic.twitter.com/Zet7jmIJ5l

— ICC Asia Cricket (@ICCAsiaCricket) October 8, 2025

बेथ मूनी का शतक बना मैच का टर्निंग पॉइंट…

ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत काफी खराब रही थी। टीम ने 76 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंद में 109 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। उनके इस शतक ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि 221/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मूनी ने अलाना किंग के साथ 9वें विकेट के लिए 106 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की। यह विमेंस वनडे क्रिकेट इतिहास में 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।

🇦🇺 Australia Women continue their World Cup dominance!
After being 76/7, Beth Mooney’s gritty 💯 and Alana King’s 51* powered them to a strong total — before the bowlers bundled out 🇵🇰 Pakistan Women for just 114.

Australia won by 107 runs — a champion’s comeback 🔥#AUSWvsPAKW… pic.twitter.com/a1U7SRFu9D

— Er.Pankaj kumar (@Smart_Stud319) October 8, 2025

अलाना किंग की शानदार फिफ्टी..

10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं अलाना किंग ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 49 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली।

79/7 to 221/9
Australia showing why they are world champion 👌

PAK missed a serious opportunity here.#CWC2025 #Australia pic.twitter.com/gSuuFoCZXI

— its Shruti (@Shruti_v31) October 8, 2025

किम गार्थ 11 रन के आउट होने के बाद किंग ने मूनी के साथ मिलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। उनकी यह पारी टीम के लिए निर्णायक साबित हुई।

 पाकिस्तान की बल्लेबाजी…

टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने मात्र 49 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। टीम की ओर से सिद्रा अमीन ने 35 रन बनाए, जबकि कप्तान फातिमा सना ने 20 रन जोड़े। वहीं पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 10 ओवर में 3 विकेट चटकाए, जबकि फातिमा सना और रमीन शमीम ने 2-2 विकेट लिए।
डायना बेग और सादिया इकबाल को 1-1 सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ ने 3 विकेट, जबकि मेगन शूट और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीब लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शट।

पाकिस्तान

मुनीबा अली, सदफ शमस, सिद्रा अमीन, ऐमन फातिमा , सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: जब दुश्मन दोस्त बनें: ट्रम्प की धमकी पर भारत-पाक एक सुर में क्यों बोले?
Next: MP NEWS : जहरीला कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के डायरेक्टर रंगनाथन को SIT ने किया गिरफ्तार, 24 बच्चों की मौत

Related Stories

Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
IND vs WI T20 Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.