Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • AUS vs SL Women’s WC: कोलंबो में आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, बारिश डाल सकती है खलल!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

AUS vs SL Women’s WC: कोलंबो में आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, बारिश डाल सकती है खलल!

Hema Gupta October 4, 2025

AUS vs SL Women’s WC: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आज श्रीलंका का सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

Read More: Abhishek Sharma Sister Wedding: स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन की शादी आज, जानिए कौन है दुल्हा?

बता दें कि, आज के मैच में बारिश खलल डाल सकती है।

Can the defending champions make it two wins from two or will Sri Lanka pick up their first victory at #CWC25? ⏰

Grab your @cricketworldcup tickets now 🎟️ https://t.co/jFmHgx2iPn pic.twitter.com/pdxomM2u52

— ICC (@ICC) October 4, 2025

हेड टू हेड रिकॉर्ड…

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों ने अब तक विमेंस वनडे मैच में 11 मुकाबले खेले है, जिसमें से किसी भी मैच में श्रीलंका को जीत नहीं मिली। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैचों में अपना कब्जा जमाया।

वहीं, वर्ल्ड कप इतिहास में भी दोनों का आमना-सामना 4 बार हुआ औऱ हर बार ऑस्ट्रेलिया ने ही बाजी मारी। श्रीलंका को हर एक मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली।

टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन…

इस टूर्नामेंट की बात करें तो श्रीलंका का पहले मैच में भारत से सामना हुआ, जिसमें उसे 59 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। इस मैच में चमारी अटापट्टू और नलाक्षी डी सिल्वा ने रन बनाए, जबकि इनोका राणावीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का पहले मैच न्यूजीलैंड से भिड़ंत हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रन से हरा दिया।

गार्डनर का शानदार फॉर्म..

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एश्ले गार्डनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। वहीं, सोफी मोलीन्युक्स ने गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किए। शुरुआती झटकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कमबैक करते हुए 300 से ज्यादा रन बनाए थे। यह टीम की मजबूत बल्लेबाजी और गहराई को दर्शाता है।

Australia are locked and loaded for their next #CWC25 challenge against Sri Lanka 💪

Grab your tickets now ➡️ https://t.co/GfxlP1DQHD#AUSvSL pic.twitter.com/Pwgvlj3B7u

— ICC (@ICC) October 3, 2025

श्रीलंका को ऑलराउंड परफॉर्मेंस की जरूरत…

भारत के खिलाफ पिछले मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज बड़ी पारियां नहीं खेल पाए थे। हालांकि, राणावीरा की गेंदबाजी ने टीम को मजबूती दी। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को चुनौती देने के लिए श्रीलंका को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीब लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलीन्युक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन।

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलासुरिया, सुगंधिका कुमारी, उद्देशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत-रूस से और S-400 डिफेंस सिस्टम खरीद सकता है: S-500 खरीदने पर भी विचार करेगा
Next: महाराष्ट्र पर मंडरा रहा है चक्रवात “शक्ति”: जानिए हर जरूरी बात एक जगह

Related Stories

IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
  • पंजाब CM मान ने भाजपा को बताया ‘तानाशाही शासन’, बोले, “2027 में 100 सीटों का है लक्ष्य”
  • IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच
  • गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता
  • अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.