AUS Vs OMA T20 WC 2026: T20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराकर जीत के साथ इस लीग से विदा ली। यह मैच कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान टीम 16.2 ओवर में महज 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम ने पलक झपकते ही 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
ओमान की शर्मनाक हार
ओमान ने इस लीग में जितने मैच खेले सबमें हार का सामना करना पड़ा वहीं बीते दिन हुए इस लीग के आखिरी मैच में भी ओमान की हालत खराब रही। ओमान से वसीम अली ने 32 रन बनाए। बाकी पूरी टीम में कोई 20 का स्कोर तक पार नहीं कर सका धीरे- धीरे पूरी टीम बिखर गई। इसी के साथ 16.2 ओवर में महज 104 रन बनाकर ही सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा ने 4 विकेट चटकाएं। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और जैवियर बार्टलेट को 2-2 विकेट मिले।
ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की आसान जीत
टारगेट का पीछा करने उतरी टीम से मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने 93 रन की पार्टनरशिप की। मिचेल ने 33 गेंद में 7 चौके, 4 छक्के की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहें। ट्रैविस हेड 19 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो गए। जोश 12 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने T-20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के साथ खत्म किया।
प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।
ओमान
आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफियान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद।
