Kitchen Vastu Tips: हिंदू धर्म में प्रचीन काल से ही रसोई में चप्पल जूते पहनकर जाने की मनाई थी। लेकिन आजकल हर कोई किचन में बिना चप्पल- जूते पहने नहीं जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जूते – चप्पल पहनकर किचन में जाना वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है। यह सिर्फ परंपरा नही बल्कि धार्मिक और वास्तु से जुड़ी मान्यताएं भी है। किचन को साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे वहां सकारात्मकता बनी रहती है।
रसोई में होता है मां अन्नपूर्णा का वास
हिंदू धर्म में रसोई को पवित्र स्थान माना गया है। वहां चप्पल पहनकर जाना अशुभ मानते हैं, कहा जाता है रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जिन्हें अन्न की देवी माना जाता है। इस वजह से किचन को साफ रखना बेहद जरुरी है।
क्यों नहीं पहनना चाहिए किचन में स्लीपर?
हम जूते- चप्पल पहनकर बाहर भी जाते हैं। कहीं भी घूमते रहते हैं। फिर वही चप्पल पहनकर रसोई में चले जाते हैं, जिससे बाहर से आई निगेटिविटी अंदर आने का खतरा रहता है। इससे रसोई की पवित्रता प्रभावित होती है। इसलिए जूते – चप्पल पहनकर रसोई में जाने से मना किया जाता है।

जूते – चप्पल किचन में पहनने से आती है निगेटिविटी
वास्तु के मुताबिक, अगर रसोई में जूते- चप्पल पहनकर जाते है। तो निगेटिव एनर्जी का वास होता है। इससे परिवार में विवाद होने लगता है। घर की सुख-शांति और समृद्धि पर भी असर पड़ सकता है। मां लक्ष्मी बाहर से ही लौट जाती हैं।
घर की आर्थिक स्थिति में आ सकती हैं समस्याएं
घर की रसोई एक ऐसा स्थान होता है, जो बहुत पवित्र माना जाता है, कई लोग बाहर के व्यक्ति को रसोई में भी नहीं ले जाते क्योकि प्राचीन समय में रसोई में बाहर के व्यक्ति को ले जाना मना होता था। इस स्थान को बेहद साफ- सुथरा रखना चाहिए , नही तो इससे घर की आर्थिक परेशानियां बढ़ जाती है।
Also Read- International Women’s Day 2026: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस आज, जानिए इस बार की थीम और इस दिन का इतिहास…
