Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS : बैतूल में संघ प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मारपीट, इलाके में बढ़ा तैनाव
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS : बैतूल में संघ प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मारपीट, इलाके में बढ़ा तैनाव

Taruna Samariya October 10, 2025

RSS Pracharak Assault Betul : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मारपीट की घटना ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया है। मामूली सड़क हादसे में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो समुदाय आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु की है।

घटना का विवरण

शिशुपाल यादव किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उनकी बाइक को कट मार दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई। यादव को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों समुदायों के लोग सड़कों पर उतर आए।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया और अन्य की तलाश जारी है। तनाव वाले इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है और मुलताई थाना प्रभारी को हटा दिया गया। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी व एसपी वीरेंद्र जैन ने मौके पर पहुंचकर शांति बनाए रखने की अपील की।

विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान

बैतूल में संघ प्रचारक के साथ हाथापाई पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है रामेश्वर शर्मा ने कहा, कि प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव की सरकार ये बिरयानी खिलाने वाली सरकार नहीं है पूरा इलाज होगा। दुकानों में तोड़फोड़ करना आगजनी करके दहशत करने वालों पर मोहन सरकार का डंडा चलेगा।

शहर में फैला तनाव

शहर के इलाके में कई जगह पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई। प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भीड़ ने पुलिस वाहन को रोकने और हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने का प्रयास भी किया।

पुलिस की तत्परता

पुलिस अधीक्षक (SP) वीरेंद्र जैन ने कहा, घटना के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। स्थिति अब नियंत्रण में है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। हम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।

हिंदू संगठन का विरोध

हिन्दू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में कड़ी नजर रखी है।

मुलताई के इस विवाद ने सामान्य सड़क हादसे से बढ़कर व्यापक सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया से अब स्थिति नियंत्रण में है। सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है,जिससे शांति बनी रहे और सामुदायिक सौहार्द वापस लौटे।

आरएसएस कार्यकर्ता देवराज लोखंडे ने कहा, कि आरएसएस के प्रमुख कार्यकर्ता पर हुए हमले से समाज में आक्रोश है। हमारी मांग है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो और उनके अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं।

 

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Maheika Sharma with Hardik Video: हार्दिक पांड्या के साथ दिखी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…
Next: NDA में सीट बंटवारे पर हलचल तेज, चिराग बोले – जहां मेरे प्रधानमंत्री….प्रशांत किशोर के पास पहुंची पवन सिंह की पत्नी

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.