Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Asian Shooting Championship 2025: अनंत जीत सिंह नरुका ने कुवैती खिलाड़ी को हराकर जीता स्वर्ण पदक…
  • IPL 2025
  • खेल की दुनिया

Asian Shooting Championship 2025: अनंत जीत सिंह नरुका ने कुवैती खिलाड़ी को हराकर जीता स्वर्ण पदक…

Hema Gupta August 21, 2025

Asian Shooting Championship 2025: कजाकिस्तान के शिमकेंट में चल रही 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को बड़ी सफलता मिली। ओलिंपियन अनंत जीत सिंह नरुका ने पुरुष स्कीट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में नरुका ने कुवैत के अनुभवी निशानेबाज और पूर्व एशियाई चैंपियन मंसूर अल रशीदी को रोमांचक मुकाबले में 57-56 से हराया।

Read More: Asian Shooting Championship 2025: झज्जर की बेटियों ने टीम इवेंट में रचा इतिहास, भारत को मिला ब्रॉन्ज मेडल…

पिछले साल नरुका ने कुवैत सिटी में सिल्वर मेडल जीता था, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सोने पर निशाना साधा। 2 दिन की क्वालिफिकेशन में 119 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

फाइनल में शानदार लय…

60 शॉट्स के फाइनल में नरुका ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई।

1. पहले 30 टारगेट में से 29 को हिट किया।

2. अगले 36 में से 35 टारगेट साधे।

3. अंतिम 10 शॉट्स में जबरदस्त टक्कर के बावजूद अपनी बढ़त बरकरार रखी।

आखिरी पलों में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक शॉट मिस किया, लेकिन नरुका ने संयम बनाए रखा और भारत के लिए स्वर्ण पदक पक्का किया।

सौरभ-सुरुचि की जोड़ी को ब्रॉन्ज…

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सौरभ चौधरी और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इस जोड़ी ने चीनी ताइपे की टीम को 17-9 से हराया।

क्वालिफिकेशन राउंड में दोनों ने कुल 578 अंक बनाए और पांचवें स्थान पर रहते हुए मेडल राउंड में जगह बनाई। सुरुचि ने पहले राउंड में परफेक्ट 100 अंक हासिल किए, जबकि सौरभ ने लगातार 95+ अंक बनाकर स्थिर प्रदर्शन किया।

महिला स्कीट टीम को भी मिला कांस्य पदक…

महेश्वरी चौहान (113), गणेमत सेखों (109) और रायजा ढिल्लों (107) ने मिलकर कुल 329 अंक बनाए और महिला स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस इवेंट में चीन ने गोल्ड और कजाकिस्तान ने सिल्वर जीता।

भारत का दबदबा बरकरार….

चैंपियनशिप के तीसरे दिन के अंत तक भारत ने कुल 19 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इनमें 9 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
बुधवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में जूनियर और यूथ कैटेगरी में भारत को गोल्ड मिला, जबकि सीनियर कैटेगरी में एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज हासिल हुए।

भारत की यह उपलब्धि बताती है कि एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और मेडल टैली में टॉप पर अपनी जगह मजबूत बनाए हुए हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला होगा या नहीं? सरकार के फैसले पर टिकी नजरें…
Next: दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी: 20+ CRPF जवान 24 घंटे तैनात

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Ravi Shatri Stand In Mumbai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ravi Shastri Stand In Mumbai: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को दिया जाएगा खास सम्मान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.