Asian Shooting Championship 2025: झज्जर की बेटियों ने टीम इवेंट में रचा इतिहास, ...

asian-shooting-championship-2025-jhajjar-manu-suruchi-palak-bronze-medal

Asian Shooting Championship 2025: झज्जर की बेटियों ने टीम इवेंट में रचा इतिहास, भारत को मिला ब्रॉन्ज मेडल...

asian shooting championship 2025 झज्जर की बेटियों ने टीम इवेंट में रचा इतिहास भारत को मिला ब्रॉन्ज मेडल

Apurva Mukhija Ex Boyfriend: इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा पर एक्स बॉयफ्रेंड ने गाना गाकर खोले अपूर्वा के राज! बता दें कि, ओलिंपिक डबल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर ने यहां इंडिविजुअल और टीम के साथ, दोनों कैटेगरी में पदक जीतकर एक बार फिर देश का नाम रोशन किया।

मनु भाकर ने जीता डबल ब्रॉन्ज...

कजाकिस्तान के शिमकेंट में मंगलवार को हुए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने 219.7 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 1. गोल्ड – चीन की मा चियान्के (243.2 अंक)। 2. सिल्वर – दक्षिण कोरिया की यांग जीइन (241.6 अंक)। 3. ब्रॉन्ज – भारत की मनु भाकर (219.7 अंक)।

टीम इवेंट में भी सफलता...

टीम इवेंट में भी झज्जर की तीनों बेटियों ने मिलकर शानदार खेल दिखाया। मनु भाकर, सुरुचि सिंह और पलक गुलिया ने मिलकर 1730 अंक बनाए और भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी सहित परिजनों ने बेटियों को बधाई दी और गर्व व्यक्त किया।

मनु भाकर का सफर...

इनका जन्म 18 फरवरी 2002 को हरियाणा के झज्जर जिले के गांव गोरिया में हुआ था। उनके निजी कोच जसपाल सिंह राणा हैं। वह मुख्य रूप से 10 मीटर और 25 मीटर एयर पिस्टल में विशेषज्ञता रखती हैं। मनु भाकर ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2024 पेरिस ओलिंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इससे पहले 2018 यूथ ओलिंपिक में उन्होंने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, उन्होंने ISSF और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी कई मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।

सुरुचि सिंह की उपलब्धियां...

सुरुचि सिंह का जन्म 28 अप्रैल 2006 को हरियाणा के झज्जर जिले के गांव सासरौली में हुआ था। उनके पिता इंद्र फोगाट, आर्मी से होलदार पद से रिटायर्ड हैं। सुरुचि ने 2019 से शूटिंग करियर की शुरुआत की और अब तक 30 से अधिक मेडल (नेशनल + इंटरनेशनल) अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने 2022 नैशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 मेडल जीते थे, जिनमें 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके बाद 2025 अर्जेंटीना वर्ल्ड कप में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर एक गोल्ड (इंडिविजुअल) और एक ब्रॉन्ज जीता। इसी साल हुए 2025 नैशनल गेम्स में उन्होंने 2 गोल्ड मेडल हासिल किए और अपने करियर को नई ऊंचाई दी।

पलक गुलिया का सफर....

पलक गुलिया का जन्म 9 नवंबर 2005 को झज्जर जिले के गांव निमाना में हुआ था। उनके पिता जोगेंद्र गुलिया एक बिजनेसमैन हैं। पलक ने शूटिंग की शुरुआत महज एक शौक के तौर पर की थी, लेकिन जल्दी ही यह उनका करियर बन गया। उन्होंने 2022 ISSF जूनियर कप में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हाल ही में 2025 एशियन चैंपियनशिप में टीम इवेंट में पलक गुलिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया।      

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।