Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, भारत से होगा फाइनल मुकाबला!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, भारत से होगा फाइनल मुकाबला!

Hema Gupta September 26, 2025

Asia Cup 2025: एशिया कप के सुपर -4 मुकाबले में पाकिसातान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया। इसी के साथ पाकिस्तान टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई। अब इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान टीम आमने – सामने होगी। यह ऐतिहासिक फाइनल 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Read More: BAN vs PAK Asia Cup: आज होगा फैसला, भारत से फाइनल में किसका होगा सामना?

बांग्लादेश को मिली हार..

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 25 सितंबर को खेले गए मैच में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन का टारगेट दिया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 124 रन ही बना सकी, जिससे टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Aur Inko Kashmir Chahiye 🫡🚨

LOL Moments For Pakistan 😂

Both the Bangladeshi batters at the same end, but no one was run out. 🤯#PAKvsBAN #AsiaCup #AsiaCup2025live pic.twitter.com/RQxuniabiH

— Asia Voice 🎤 (@Asianewss) September 25, 2025

पाकिस्तान की बल्लेबाजी…

पाकिस्तान की बल्लेबाजी में टीम की शुरुआत बेहद कमजोर रही और उसने मात्र 49 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते अपने 5 विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद मोहम्मद हारिस (31 रन), मोहम्मद नवाज (25 रन) और शाहीन शाह अफरीदी (19 रन) ने अहम पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए।
वहीं, बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में तस्कीन अहमद सबसे सफल रहे जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Pakistan triumphs! Bangladesh falls in low-scoring thriller ⚡🇵🇰

Complete Scoreboard: https://t.co/gJRn45Rjxs#PAKvBAN #asiacup2025 pic.twitter.com/jhToB8ZZjX

— Laraib Fatima🦋 (@Laraib_Fatiima) September 25, 2025

बांग्लादेश की बल्लेबाजी…

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी और 11 रन से मुकाबला हार गई। बल्लेबाज़ी में शमीम हुसैन ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य खिलाड़ी प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाज़ी में शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने घातक स्पेल डालते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि सईम अयूब को 2 विकेट मिले।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)

सैफ हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर/कप्तान), नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Navratri 2025: नवरात्रि का चौथा दिन दो दिन क्यों मनाया जाएगा?
Next: MP NEWS : संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों पर फोकस, वरिष्ठ नेता देंगे प्रशिक्षण शिविर में मार्गदर्शन

Related Stories

nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.