Arjun bijlani Sasur Death: टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर का 1 जनवरी के दिन निधन हो गया, लेकिन उनके ससुर और नेहा स्वामी के पिता के अचानक निधन से पूरा परिवार सदमें में डाल दिया।
दरअसल, एक्टर नए साल के सेलिब्रेशन के लिए दुबई गए हुए थे। लेकिन इस दुखद घटना के बाद अर्जुन को दुबई से वापस भारत आना पड़ा। नेहा स्वामी के पिता के अचानक निधन से पूरा परिवार सदमें में है। नेहा का रो- रोकर बुरा हाल।
बता दें कि, अंतिम संस्कार के समय निया शर्मा, कनिका मन समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
कैसे हुए मौत?
अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्र स्वामी का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। कहा जा रहा है, कि उनके सिर में चोट लग गई थी, जिसके चलते मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

एक रिपोर्ट्स के अनुसार, वो रोज की तरह घर पर थे, वहां खाने की तैयारी की जा रही थी, तभी अचानक उन्हें स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गई। और गुरुवार के दिन उनका निधन हो गया।
भावुक नजर आएं अर्जुन बिजलानी?
एक्टर ने ससुर की अर्थी को कांधा दिया। और वो बहुत भावुक नजर आएं, उनके ससुर का अंतिम संस्कार ओशिवाला श्मशान घाट में किया गया। इसके बाद एक वीडियों में वो अपने बेटे को गले लगाकर उसके सिर पर हाथ फेरते नजर आए। एक्ट्रेस निया अर्जुन की बेहद अच्छी दोस्त है, वो इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने वहां पहुंची।
