Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ankita Lokhande Pregnant:‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट पर अंकिता ने खुद दी प्रेग्नेंसी की जानकरी!
  • एंटरटेनमेंट

Ankita Lokhande Pregnant:‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट पर अंकिता ने खुद दी प्रेग्नेंसी की जानकरी!

Hema Gupta June 27, 2025

Ankita Lokhande Pregnant: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन इन दिनों रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं। यहां दोनों अपनी कुकिंग स्किल्स के साथ कॉमिक टाइमिंग से भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। शो का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

Read More: Bachchan’s Voice Off Caller Tune: कॉलर ट्यून में अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ की आवाज! जानिए वजह…

इस प्रोमो में अंकिता कहती हैं कि उनके पास एक ‘स्पेशल इंग्रेडिएंट’ है। तभी कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक वह इंग्रेडिएंट उनसे छीनकर भाग जाते हैं। अंकिता उनके पीछे दौड़ती हैं, लेकिन अचानक रुककर थकान भरी आवाज में कहती हैं —

“मैं प्रेग्नेंट हूं।”

कृष्णा अभिषेक और करण कुंद्रा का चौंकाने वाला रिएक्शन…

अंकिता की इस बात पर कृष्णा अभिषेक चौंक जाते हैं और हंसते हुए कहते हैं –

“सच में? आज हमारे घर लल्ला आ रहा है?” इसके बाद कृष्णा गाना गाने लगते हैं – “आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है…”

इतना ही नहीं, सेट पर मौजूद करण कुंद्रा भी तेजी से अंकिता के पास आते हैं और गंभीरता से पूछते हैं —“क्या सच में?”

इस पर अंकिता शर्माने लगती हैं, जिससे सेट पर मौजूद सभी लोग कंफ्यूजन में पड़ जाते हैं कि यह सच है या महज मजाक।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं…

सोशल मीडिया पर इस प्रोमो के वायरल होते ही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक ने लिखा कि- “जल्द ही ये खबर सच हो जाए।”, एक यूजर ने लिखा कि- ‘The best news I’ve ever heard! Ankita is going to be a mom! 🥺😭❤️’, दूसरे ने लिखा कि- “अब विक्की और अंकिता को पैरेंट्स बन ही जाना चाहिए।”,एक ने अंकिता को बधाई देते हुए लिखा कि- ‘Congratulations mam for your pregnancy.. I am soo happy for you !!’, एक ने एडवाइंज देते हुए लिखा कि- Its okay ankita , have a baby through surrogate . Many stars do that . Don’t go through so much pain if you can’t concieve’।

इस प्रोमो ने फैंस को असमंजस में डाल दिया है कि क्या सच में अंकिता प्रेग्नेंट हैं, या ये सिर्फ शो का मजाक था।

शादी के बाद रिश्तों में आएं उतार-चढ़ाव…

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। दोनों की वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। विक्की पेशे से बिजनेसमैन हैं और दोनों ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

शादी के बाद कपल ने ‘स्मार्ट जोड़ी’ जैसे शो में जीत दर्ज की और फिर ‘बिग बॉस’ जैसे विवादित शो का भी हिस्सा बने। हालांकि, बिग बॉस के दौरान उनके रिश्ते में दरार की खबरें भी आईं और तलाक तक की बातें हुईं। मगर शो से बाहर आने के बाद दोनों ने एक नई शुरुआत की और अब खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

आपको बता दें कि, शादी से पहले अंकिता का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा था, जिनके साथ उनका लंबा रिलेशन रहा था।

सच में गुड न्यूज या सिर्फ मजाक?

फिलहाल ये साफ नहीं है कि अंकिता लोखंडे की ये “प्रेग्नेंसी” वाली बात सच है या सिर्फ शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा। लेकिन इतना जरूर है कि इस एक लाइन ने लोगों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब फैंस को इंतजार है कि अगली कड़ी में असलियत क्या सामने आती है — क्या वाकई गुड न्यूज है, या सिर्फ मजाक?

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Mohan Yadav: युवा संसद में सीएम मोहन यादव ने आपातकाल पर युवाओं से सवाल किए, लोकतंत्र की आज़ादी पर दी चेतावनी।
Next: Fertilizer Black Marketing: खाद की कालाबाजारी रोकने को उठाए सख्त कदम, हर दिन तैयार होगी रिपोर्ट, अधिकारियों पर भी रहेगी नजर

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.