Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Anil Sharma on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर डायरेक्टर अनिल ने जमकर निकाला गुस्सा…
  • एंटरटेनमेंट

Anil Sharma on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर डायरेक्टर अनिल ने जमकर निकाला गुस्सा…

Hema Gupta April 29, 2025

Anil Sharma on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगो को बेहरहमी से मार दिया गया था। जिसके बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। इसके बाद से जनता और सेलिब्रिटीज के हर दिन तरह – तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, टीवी इडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक सबका गुस्सा भड़क रहा है, अब फेमस डायरेक्टर अनिल शर्मा का भी रिएक्शन सामने आया है, उन्होंने कहा कि ‘अब सहनशीलता की सारी हदे पार हो चुकीं हैं।’

Read More: Dipika Kakar on Pahalgam Attack: ‘ये इस्लाम नहीं सिखाता..’ दीपिका का फूटा गुस्सा!

पहलगाम हमले पर भड़के कहा कि…

एक इंटरव्यू के दौरान अनिल ने कहा कि- “नाम पूछकर हत्या करने का क्या मतलब है? हत्या की जरूरत क्यों पड़ी? क्या आप यह चाहते हैं कि हिंदू और मुसलमानों के बीच लड़ाई हो? यह सब राजनीति की चालें हैं, जहां लोग अपने निजी हितों को पूरा करने के लिए ऐसे माहौल को बढ़ावा देते हैं। अगर दोनों देशों के लोग इंसानियत के रास्ते पर चलने का फैसला करें, तो रिश्तों में सुधार हो सकता है। नेता तो हमेशा राजनीति करेंगे, लेकिन हमें अपने समाज में प्यार और शांति का संदेश फैलाना चाहिए।”

‘भारत ने कभी भी पहले हमला नहीं…’ – अनिल

अनिल शर्मा ने फिल्मों के बारें में बात करते हुए कहा कि- “भारत ने कभी भी पहले हमला नहीं किया, लेकिन अब और चुप रहना मुमकिन नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी फिल्मों में हमेशा शांति और एकता का संदेश दिया जाता है।”

” हर फिल्ममेकर ने अपने-अपने तरीके से भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई को पर्दे पर उतारा है। यश चोपड़ा जी ने अपने खास तरीके से इसे दर्शाया, जबकि ‘बॉर्डर’ ने इसे एक अलग अंदाज में लोगों के सामने पेश किया। जब हमने ‘गदर’ बनाई, तो हमारा संदेश यही था कि मोहब्बत ही सबसे जरूरी है। बंटवारे के दौरान लाखों जिंदगियां खत्म हो गईं।”

आगे कहा कि-

” इसके बाद हमें यह सवाल उठाना पड़ा कि अगर दोनों देशों में लोग एक जैसे थे, तो क्या किसी नए देश की आवश्यकता थी? उस वक्त भारत में रह रहे मुसलमानों की जड़ें कहीं न कहीं हिंदुओं से जुड़ी हुई थीं और दोनों के बीच गहरी भाईचारे की भावना थी।”

“बंटवारे के समय यह कहा गया था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू वहीं रहेंगे और भारत में रहने वाले मुसलमान वहीं रहेंगे। जैसा कि हमने गदर में भी दिखाया था। पाकिस्तान में हिंदुओं को वहां से निकलने के आदेश दिए जा रहे थे। यह सब सत्ता के और धर्म के खेल का परिणाम था, जो इंसानियत को खत्म करता है।”

‘उरी’ और ‘वीर जारा’ जैसी फिल्में पूरी तरह से अलग …’ – अनिल

‘उरी’ और ‘वीर जारा’ जैसी फिल्में पूरी तरह से अलग हैं। अगर कोई हमारे घर में घुसकर मारेगा, तो हम भी उसके घर में जाकर मारेंगें।

23 अप्रैल को भी एक्स पर पोस्ट कर कहा – ‘आतंकबाद हो या पाकिस्तान..’

अनिल शर्मा ने लिखा कि- “धर्म पूंछकर गोलियां चलाते हैं .. कुत्ते देश में धर्म के नाम पर नफरत फैलाना चाहते हैं .. ये नहीं होगा .. पूरा भारत जग गया है अब भूलने का वक्त आ गया.. आतंकबाद हो या पाकिस्तान.. सब बीमारियों का अंत होगा.. जय हिंद #PahalgamTerroristAttack”

dharm punch kar goliya chalate hain .. kutte desh mein dharm ke naam par nafarat Phelana chahte hain .. ye nahi hoga .. pura bharat jag gaya hai
Ab bhogol badalne ka woqt aa gaya .. atankbaad ho ya Pakistan .. sab beemariyon ka ant hoga .. jai hind #PahalgamTerroristAttack

— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) April 23, 2025

आगे लिखा था कि…

“मेरे लिए ये अति दुख का पल है.. कोई कैसे निर्दोष आम लोगों को इस तरह शहीद कर सकता है..
आतंकबाद और पाकिस्तान दोनों को जवाब अब देना ही होगा..
प्रत्येक व्यक्ति को उठना होगा और इन दोनों बुराइयों को खत्म करना होगा..
जय हिंद”

Mere liye ye ati dukh ka pal hai .. koi kaise nirdosh aam logo ko iss tarah shaheed kar sakta hai ..
aatank baad aur Pakistan dono ko jawab ab dena hi hoga ..
every ind must get up n finish these both evil ..
jai hind pic.twitter.com/vuKipNL3Ct

— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) April 23, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड : जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री पार
Next: Guna News: बेटे की ख्वाहिश ने छीन ली मम्मी की जान, एक हादसा और सरोजबाई का आखिरी सफर

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.