Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम, लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला अरेंज करने को लेकर बात
  • Top Story
  • देश-विदेश

एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम, लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला अरेंज करने को लेकर बात

himani Shrotiya February 7, 2026
Anil Ambani Epstein files: जेफरी एपस्टीन से जुड़ी एपस्टीन फाइल्स के जैसे-जैसे पन्ने खुल रहे है वैसे-वैसे बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे है। अमेरिका से लेकर भारत तक हलचल मची हुई है। US Justice Department द्वारा जारी हजारों पन्नों के रिकॉर्ड में यह सामने आया है कि कुख्यात फाइनेंसर और यौन तस्करी के आरोपी जेफरी एपस्टीन के संपर्क देश के बड़े से बड़े कारोबारी घराने से थे। 
एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम
एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम

अंबानी का नाम 

अब इन रिपोर्टस् में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी का नाम सामने आया। रिपोर्ट में अनिल अंबानी और एपस्टीन की प्राइवेट बातचीत का खुलासा हुआ है और मुलाकातों के साथ आपत्तिजनक मैसेज शामिल हैं। जेफरी एपस्टीन और अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 तक लगातार बात होती थी। 

महिलाओं को लेकर बात

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक इनमें बिजनस, वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर बात हुई। 9 मार्च 2017 की बातचीत में अनिल ने एपस्टीन से पूछा- क्या सुझाव है?

इस पर एपस्टीन ने लिखा- मुलाकात ‘मजेदार’ बनाने के लिए ‘लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला’ सही  होगी। इसके बाद अंबानी ने जवाब दिया, ‘इसे अरेंज करो।’ 

वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर बातहुई

एपस्टीन के घर गए अनिल अंबानी

Anil Ambani Epstein files: यह चर्चा उस वक्त की है, जब एपस्टीन को पहले ही 2008 में नाबालिगों से जुड़े यौन आपराध के मामले में सजा मिल चुकी थी। इसके बावजूद एपस्टीन दुनिया के कई बड़े और ताकतवर लोगों के संपर्क में था। रिकॉर्ड बताते हैं कि दोनों के बीच पेरिस और न्यूयॉर्क में मिलने को लेकर प्लानिंग हुई। मई 2019 में अनिल अंबानी के न्यूयॉर्क दौरे के वक्त एपस्टीन ने उन्हें मैनहैटन स्थित अपने घर बुलाया।

अंबानी और एपस्टीन

दूसरे E-Mail से यह भी पता चलता है कि अंबानी और एपस्टीन के बीच इंटरनेशनल यात्राओं, बिजनेस मीटिंग्स और वैश्विक मंचों पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई थी। इनमें पेरिस, न्यूयॉर्क और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के कार्यक्रमों में मुलाकातों का जिक्र है।

एपस्टीन को 2019 में संघीय स्तर पर सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में फिर से गिरफ्तार किया गया, लेकिन मुकदमा शुरू होने से पहले उसकी हिरासत में मौत हो गई। इसके बाद दुनियाभर में विवाद शुरू हो गया। 

अंबानी ने बताई फैवरेट एक्ट्रेस 

चैट्स में ट्रम्प और हॉलीवुड से जुड़ी बात भी है। एक बातचीत में एपस्टीन ने फैवरेट महिला पर सवाल किया, जिस पर अंबानी ने हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन का जिक्र किया। तब रिलायंस एंटरटेनमेंट उनकी फिल्म ‘घोस्ट इन द शेल’ की  co-producer थी। इसी बीच एपस्टीन ने अंबानी परिवार से जुड़ी किताबें मंगवाई थीं। हालांकि अनिल अंबानी के प्रतिनिधि ने इस मामले पर किसी टिप्पणी से इनकार किया।

एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन का जिक्र
एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन का जिक्र

इन भरतीय नामों का जिक्र

अंबानी के अलावा भी कई भारतीय और भारतीय मूल के सेलिब्रिटी एपस्टीन के कॉन्टेक्ट में थे। इनमें फिल्मकार मीरा नायर, डायरेक्टर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस नंदिता दास, वेलनेस गुरु दीपक चोपड़ा का नाम शामिल है। हालांकि, फाइल में नाम होना किसी अपराध का सबूत नहीं है। 

Anil Ambani Epstein files: कैसे हुई शुरूआत

इस पूरी कहानी की शुरुआत होती है 2005 से, जब फ्लोरिडा में एक 14 साल की लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि एपस्टीन के आलीशान घर में उसकी बेटी को ‘मसाज’ के बहाने बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उस पर सेक्स करने का दबाव बनाया गया। 

जब लड़की घर आई तो यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। तब पहली बार एपस्टीन के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि यह अकेला मामला नहीं है। धीरे-धीरे करीब 50 नाबालिग लड़कियों की पहचान हुई, जिन्होंने जेफ्री एपस्टीन पर ऐसे ही आरोप लगाए। इस मामले को  पुलिस डिपार्टमेंट ने गंभीरता से लिया और कई महीनों तक छानबीन की। इसके बाद एपस्टीन के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू कर दी गई। 

जेफरी एपस्टीन
जेफरी एपस्टीन

शानदार विला और हाई-प्रोफाइल पार्टियां

जांच से पता चला कि एपस्टीन के पास मैनहट्टन और पाम बीच में शानदार विला है। वह यहां हाई-प्रोफाइल पार्टियां करता था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होती है। एपस्टीन अपने निजी जेट ‘लोलिता एक्सप्रेस’ से पार्टियों में कम उम्र की लड़कियां लेकर आता। वह लड़कियों को पैसों-गहनों का लालच और धमकी देकर मजबूर करता। इसमें जेफ्री एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल उसका साथ देती थी।

बता दे कि, शुरुआती जांच के बाद भी एपस्टीन को लंबे समय तक जेल नहीं हुई। उसका रसूख इतना था कि 2008 में उसे सिर्फ 13 महीने की सजा मिली, जिसमें वह जेल से बाहर जाकर काम भी कर सकता था।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: ISIS ने ली इस्लामाबाद मस्जिद बम धमाके की जिम्मेदारी, 69 लोगों की मौत
Next: कूनो नेशनल पार्कः मादा चीता आशा बनी मां, सीएम डॉ. मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी से बहरीन तक..ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस पर हमला

himani Shrotiya February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.