Aniket Verma Inspiring Journey: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL )2026 सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर IPL की शानदार शुरुआत की। लेकिन हार के बाद भी SRH टीम के एक प्लेयर चर्चा का विषय बन गए।
बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओर से खेल रहें 24 वर्षीय अनिकेत वर्मा ने अपने IPL के पहले मैच में 18 गेंदों में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का पूरा रुख बदल दिया। उनके चार लंबे छक्कों ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया और उन्हें सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बना दिया।
कौन है अनिकेत वर्मा?
अनिकेत वर्मा का बचपन संघर्ष से भरा रहा। अनिकेत उमाशंकर वर्मा का जन्म 5 फरवरी 2002 एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं । महज़ तीन साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली और अनिकेत की परवरिश उनके चाचा ने की।
आर्थिक तंगी इतनी थी कि परिवार के पास खुद का घर भी नहीं था। भोपाल में वे किराये के मकान में रहते थे। लेकिन इन कठिन हालातों के बावजूद अनिकेत का क्रिकेट के प्रति जुनून कभी कम नहीं हुआ।

अनिकेत ने बताया कि-
एक इंटरव्यू के दौरान अनिकेत ने बताया कि- ‘अंडर-15 खेलने के लिए उनके पास फोन तक नहीं था। उस समय उनके चाचा, जो महज़ 2-3 हजार रुपये की नौकरी करते थे, उन्होंने उधार लेकर 7 हजार रुपये का फोन खरीदा ताकि अनिकेत अपने सपनों की उड़ान भर सकें।’
बता दें कि, कभी किराये के घर में रहने वाले अनिकेत ने पिछले साल ही अपना खुद का घर खरीदा है।
चाचा बने असली हीरो
अनिकेत की सफलता के पीछे उनके चाचा का सबसे बड़ा योगदान रहा। उन्होंने ही अनिकेत को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा और हर मुश्किल में उनका साथ दिया।
आज अनिकेत उसी संघर्ष का नतीजा हैं — एक उभरते हुए “फिनिशर”, जो बड़े मंच पर खुद को साबित कर रहे हैं।
IPL तक का सफर
दिलचस्प बात यह है कि जब सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें IPL 2025 के लिए खरीदा, तब तक उन्होंने भारत के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया था।
अब, अपने प्रदर्शन के दम पर अनिकेत वर्मा ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।
