CM Yogi Action Mode: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में नजर आए। जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की शिकायत सुनते ही CM योगी तुरंत जिलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी मामलों को गंभीरता से लें, लोगों की समस्याएं सुनें और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनश्चिति करें।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी के सामने अवैध अतक्रिमण से जुड़े कई मामले भी रखे गए। CM योगी ने सभी फरियादियों की बात सुनते हुए संबंधित प्रार्थना पत्र स्वीकार किए और जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए।
[caption id="attachment_131905" align="alignnone" width="602"]
CM योगी ने सुनी लोगों की शिकायतें[/caption]
CM ने सुनी शिकायतें
साथ ही, उन्होंने सभी जिलों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर भी लोगों की शिकायतों को सुनें, पीड़ितों को न्याय दिलाएं और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएं। जनता दर्शन में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंची, जिसका इलाज KGMU में चल रहा है। महिला ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग की, जिस पर CM ने तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक मेरा परिवार हैं।
[caption id="attachment_131907" align="alignnone" width="602"]
बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को किया सलाम[/caption]
CM Yogi Action Mode: इलाज के लिए आर्थिक मदद
राज्य सरकार सुख-दुख में सभी के साथ खड़ी है। पहले दिन से इलाज के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है और आगे भी दी जाती रहेगी। पैसों की कमी में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। जनता दर्शन में कुछ बच्चे भी अपने परिजनों के साथ पहुंचे। एक महिला के साथ आई बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को सलाम भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने मुस्कराते हुए उसका नाम पूछा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चों को चॉकलेट बांटी।