Kaushambi Rape Case: उत्तर प्रदेश के कोशांबी में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रेप की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस मामले में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का एक 8 सदस्यीय डेलिगेशन पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। डेलिगेशन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस डेलिगेशन में कानपुर के पूर्व सांसद राजा राम पाल सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल थे। डेलिगेशन ने स्पष्ट किया कि इस घटना की पूरी जानकारी सपा मुखिया अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा सके।
[caption id="attachment_87365" align="alignnone" width="300"]
सपा डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलकर जाना हाल[/caption]
सपा डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलकर जाना हाल[/caption]