राज्य
CM Dhami at Samaanta ke Saath Samrasata Program: सीएम धामी "समानता के साथ समरसता" कार्यक्रम में लिया भाग, संतों ने किया सम्मान..
CM Dhami at Samaanta ke Saath Samrasata Program: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रयागराज में आचार्य शिविर में आयोजित "समानता के साथ समरसता" कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सभी संतों ने उत्तराखंड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतों ने सीएम धामी को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
Read More: PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा, परीक्षा के तनाव से उबरने के देंगे टिप्स
सीएम धामी ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता के सामने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने का संकल्प लिया था, और जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। सरकार बनने के बाद सबसे पहले मंत्रिमंडल की बैठक में समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का गठन किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड की राज्य सरकार ने देश की आजादी के बाद सबसे पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की ऐतिहासिक पहल की।