खेल
Magnus Carlsen Video Viral: हार के बाद एक बार फिर फूटा Carlsen का गुस्सा! वीडियो वायरल...
Magnus Carlsen Video Viral: वर्ल्ड रैपिड/ब्लिट्ज चैंपियनशिप के दौरान भारत के दिग्गज चेस प्लेयर अर्जुन एरिगैसी ने दुनिया के नंबर - 1 चेस प्लेयर और 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया, जिसके बाद कार्लसन का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गुस्से से टेबल पर हाथ पटका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Carlsen का वीडियो वायरल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि कार्लसन और अर्जुन एरिगैसी के बीच चेस खेला जा रहा था, जिसमें जैसे ही मैच खत्म हुआ। कार्नसन ने जोर से टेबल पर हाथ पटका और वहां से उठ गए फिर वापस लौटे और अर्जुन से हाथ मिलाया और चले गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो को फिडे और चेस कम्युनिटी की ओर भी एक्स पर यह वीडियो शेयर किया गया।?? Magnus Carlsen fumbles his Queen! ❗No, it's not AI generated. Round 9 | FIDE World Blitz Championships 2025#Rapid Blitz #Doha pic.twitter.com/j8P0FgfhHi
— International Chess Federation (@FIDE_chess) December 29, 2025
कैमरामैन को भी दिया धक्का
ब्लिट्ज टूर्नामेंट में भी जब मैग्नस कार्लसन को व्लादिस्लाव आर्टेमिएव से हार मिली थी। तब उन्होंने वहां से बाहर निकलते हुए एक कैमरा पर्सन को गुस्से में धक्का दिया था, इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।आर्टेमिएव और कार्लसन के बीच 27 दिसंबर को मुकाबला हुआ था जिसमें, राउंड - 7 में 15वीं चाल में कार्लसन ने एक गलती की, जिसका फायदा आर्टेमिएव ने उठाकर यह मैच जीत लिया था।???
?? Magnus Carlsen lost to Vladislav Artemiev in Round 7 of the FIDE World Rapid Championship in Doha.#RapidBlitz pic.twitter.com/R52fPBjUYz — International Chess Federation (@FIDE_chess) December 27, 2025