खेल

Asian Shooting Championship 2025: अनंत जीत सिंह नरुका ने कुवैती खिलाड़ी को हराकर जीता स्वर्ण पदक...

Asian Shooting Championship 2025: कजाकिस्तान के शिमकेंट में चल रही 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को बड़ी सफलता मिली। ओलिंपियन अनंत जीत सिंह नरुका ने पुरुष स्कीट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में नरुका ने कुवैत के अनुभवी निशानेबाज और पूर्व एशियाई चैंपियन मंसूर अल रशीदी को रोमांचक मुकाबले में 57-56 से हराया। Read More: Asian Shooting Championship 2025: झज्जर की बेटियों ने टीम इवेंट में रचा इतिहास, भारत को मिला ब्रॉन्ज मेडल… पिछले साल नरुका ने कुवैत सिटी में सिल्वर मेडल जीता था, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सोने पर निशाना साधा। 2 दिन की क्वालिफिकेशन में 119 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

फाइनल में शानदार लय...

60 शॉट्स के फाइनल में नरुका ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई। 1. पहले 30 टारगेट में से 29 को हिट किया। 2. अगले 36 में से 35 टारगेट साधे। 3. अंतिम 10 शॉट्स में जबरदस्त टक्कर के बावजूद अपनी बढ़त बरकरार रखी। आखिरी पलों में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक शॉट मिस किया, लेकिन नरुका ने संयम बनाए रखा और भारत के लिए स्वर्ण पदक पक्का किया।

सौरभ-सुरुचि की जोड़ी को ब्रॉन्ज...

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सौरभ चौधरी और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इस जोड़ी ने चीनी ताइपे की टीम को 17-9 से हराया। क्वालिफिकेशन राउंड में दोनों ने कुल 578 अंक बनाए और पांचवें स्थान पर रहते हुए मेडल राउंड में जगह बनाई। सुरुचि ने पहले राउंड में परफेक्ट 100 अंक हासिल किए, जबकि सौरभ ने लगातार 95+ अंक बनाकर स्थिर प्रदर्शन किया।

महिला स्कीट टीम को भी मिला कांस्य पदक...

महेश्वरी चौहान (113), गणेमत सेखों (109) और रायजा ढिल्लों (107) ने मिलकर कुल 329 अंक बनाए और महिला स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस इवेंट में चीन ने गोल्ड और कजाकिस्तान ने सिल्वर जीता।

भारत का दबदबा बरकरार....

चैंपियनशिप के तीसरे दिन के अंत तक भारत ने कुल 19 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इनमें 9 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं। बुधवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में जूनियर और यूथ कैटेगरी में भारत को गोल्ड मिला, जबकि सीनियर कैटेगरी में एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज हासिल हुए। भारत की यह उपलब्धि बताती है कि एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और मेडल टैली में टॉप पर अपनी जगह मजबूत बनाए हुए हैं।