अन्य
World Para Athletics Championships 2025: सिमरन, प्रीति और नवदीप की चमक से भारत ने रचा इतिहास, जीते 22 पदक...
World Para Athletics Championships 2025: भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में कुल 22 पदक अपने नाम किए, जो इस चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का सर्वोत्तम प्रदर्शन है। पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक (F14 कैटेगरी) में सिल्वर मेडल जीतकर भारत में आखिरी पदक डाला। उन्होंने 45.46 की दूरी तक भाला फेंककर यह सफलता हासिल की।
Read More: NZ vs SA Womens WC 2025: ब्रिट्ज-लुस की पार्टनरशिप से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया…
ईरान के सादेघ बीट सयाह ने 48.86 मीटर का शानदार थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नवदीप ने अपने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन सयाह के आखिरी थ्रो ने उन्हें दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।
सिमरन और प्रीति का धमकेदार प्रदर्शन...
चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारत के नाम 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज पदक आए। महिलाओं की 100 मीटर T35 रेस में प्रीति पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। शुरुआती दौर में तकनीक गड़बडी होने की वजह से उन्हें 2 बार गर्म और उमस भरे माहोल में दौड़ना पड़ा, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरा स्थान हासिल किया।वहीं, सिमरन शर्मा ने इस चैंपियनशिप में डबल धमाका किया। पहले उन्होंने महिलाओं की T20 100 मीटर रेस में गोल्ड जीता और फिर 200 मीटर T12 स्पर्धा में सिल्वर अपने नाम किया। यह उनकी प्रतियोगिता में छठी रेस थी, इसके बावजूद उन्होंने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ प्रदर्शन किया।Simran’s Grit to Glory: A Golden Sprint for the Nation.
Simran, wife of Naik Gajendra Singh, has created history by becoming the first-ever Indian to win a Gold Medal in the 100m track event at the World Para Athletics Championships 2025 #WPAC2025, New Delhi. She clinched… pic.twitter.com/DRAYtR8dHI — Army Women's Welfare Association (@OfficialAwwa) October 7, 2025
Records shattered, history made!? With minds set on greatness, our para athletes showcased power, precision & passion at the Para Athletics World Championships 2025, clinching 22 medals?, India’s?? best ever haul.#WPAC2025 #ParaSports #GameOn@PCI_IN_Official @IndiaSports… pic.twitter.com/HCOfIWgnwj
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 6, 2025