अन्य

Suresh Raina ED Summons: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को ED ने किया तलब, बेटिंग एप मामले में होगी पूछताछ...

Suresh Raina ED Summons: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को एक ऑनलाइन बेटिंग एप के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलब किया है। रैना अपने बयान के लिए एजेंसी के सामने पेश होंगे। Read More: Asia Cup 2025 Schedule: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत, जानें पूरा मैच शेड्यूल…

कौन सा मामला है?

ED ने रैना को अवैध सट्टेबाजी ऐप (1xBet) के प्रचार और ब्रांड एंबेसडर बनने के कारण पूछताछ के लिए बुलाया है। रैना सहित कई पूर्व क्रिकेटर्स और सेलेब्रिटी इस एप का प्रचार करते दिखे थे।

अन्य सेलेब्रिटी जांच के दायरे में....

इससे पहले मई में तेलंगाना पुलिस ने 25 अभिनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज शामिल थे। पूछताछ के दौरान कई सेलेब्रिटी ने किसी भी गलत काम से इनकार किया और कहा कि अब वे ऐसे प्लेटफॉर्म का प्रचार नहीं करते।

ED की गहन जांच...

ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और डिजिटल ट्रेल की भी जांच कर रही है। इसमें कई क्रिकेटर्स, बॉलीवुड एक्टर्स, टीवी एंकर और अन्य हाई - प्रोफाइल हस्तियां शामिल हैं।

सुरेश रैना का क्रिकेट करियर...

रैना ने भारत की ओर से टेस्ट, वनडे और T-20 में खेला। उन्होंने 2005 में वनडे डेब्यू किया और ICC T20 वर्ल्ड कप 2007 तथा ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 की विजेता टीम का हिस्सा रहे। उनके करियर में 8,000 से अधिक इंटरनेशनल रन शामिल हैं।

साल 2000 में की थी क्रिकेट की शुरुआत...

पूर्व क्रिकेटर रैना ने 2002 में झारखंड के खिलाफ यूपी टीम के लिए डेब्यू किया और बाद में टीम के कप्तान भी बने। अगस्त 2020 में उन्होंने महेंद्र सिंर धोनी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।