अन्य

Sachin Tendulkar Chhattisgarh: सचिन तेंदुलकर पहुंचे छत्तीसगढ़, बस्तर में बनाएंगे 50 स्कूल मैदान!

Sachin Tendulkar Chhattisgarh: क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाना वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल बुधवार यानी की आज प्राइवेट जेट से परिवार के साथ छत्तीसगढ़ पहुंचे। वो जगदलपुर एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से सीधे दंतेवाड़ा के जिंदनार गए, वहां सचिन तेंदुलकर को सिहाड़ी बीज से बनी माला पहनाकर स्वागत किया। फिर क्रिकेटर ने बच्चो से मुलाकत की।

बस्तर में 50 स्कूल मैदानों को करेंगे विकसित

सचिन ने बस्तर में 50 स्कूल मैदानों को बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि- 'बस्तर में 50 स्कूल मैदानों को विकसित किया जाएगा, जहां बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। ‘मैदान कप’ प्रतियोगिता के जरिए हजारों बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। इस पहल को मांदेशी और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन का सहयोग मिल रहा है। करीब 5 हजार से ज्यादा बच्चों को इस अभियान से सीधा लाभ मिलेगा। कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल जैसे खेलों के जरिए बस्तर के युवाओं को नई पहचान देने की तैयारी है।'

सचिन ने आगे कहा कि-

'हमें पता चला कि बस्तर में बच्चों के लिए ग्राउंड ही नहीं है। मेरी जिंदगी की शुरुआत मैदान से हुई थी। मैं बच्चों को देखता हूं जैसे मेरी जर्नी स्टार्ट हुई, हम मैदान में जाते हैं अच्छे कोच की जरूरत होती है। हमने सोचा था कि हम अपने कोच को यहां भेजेंगे ताकि वे 100 टीचर्स को ट्रेनिंग दें।

यहां डायमंड बहुत हैं, बस सही तरीके से पॉलिश करना जरूरी है। यही उम्र है खेलने कूदने की। यही उम्र है दोस्त बनाने की। मैं समझता हूं जो एक सही दोस्त होता है वो आईना दिखता है, परछाई कभी साथ नहीं छोड़ती, इसलिए ऐसे दोस्त रखो जो ऐसे ही बनकर रहे।'

'अच्छे इंसान बनो' - सचिन

मेरे पिता ने एडवाइस दी कि- 'क्रिकेट कितने साल चलेगा', मैंने कहा 10 से 15 साल, मेरे पिता ने कहा था उसके बाद क्या? आप अच्छे इंसान बनो ताकि लोग आपको याद रखें।

CM साय का दौरा रद्द

जानकारी के अनुसार, सचिन तेंदुलकर के 3 कार्यक्रम थे, लेकिन इनमें से दो कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। गीदम ऑडिटोरियम में शिक्षकों और बच्चों से मुलाकात तथा पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन का कार्यक्रम अब नहीं होगा।

सचिन तेंदुलकर के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश उनका यह दौरा भी रद्द कर दिया गया है। बता दें कि यह कार्यक्रम मांदेशी फाउंडेशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाना था। मास्टर ब्लास्टर के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

बच्चे हुए थे शामिल

सचिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चे सुबह 9 बजे से पहुंच गए थे। यहां भीषण गर्मी में बच्चों को अलग-अलग गांव से कार्यक्रम स्थल में लाया गया, टीचर ने बताया कि -'एक बस में 100 से ज्यादा बच्चों को बैठाकर लाया गया। जबकि बस 50 सीटर है।'

  Also Read- SRH की जीत के बाद अभिषेक ने कैमरामैन से की खास अपील, बताया ‘L’ सेलिब्रेशन का राज!