अन्य
Raina On Rohit Virat Retirement: 2027 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे रोहित और विराट या इस साल ही कह देंगे अलविदा? सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान...
Raina On Rohit Virat Retirement: IPL 2025 सीजन के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार प्लेयर विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। दोनों खिलाड़ी पहले ही टेस्ट और T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि वनडे फॉर्मेट में अभी भी सक्रिय हैं। लेकिन माडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो इस साल ही वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं, ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना का इस पर बयान सामने आया है।
Read More: SA vs AUS ODI Series 2025: वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गज खिलाड़ी बाहर, जानिए किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका….
2027 तक खेलेंगे या लेंगे सन्यास...
भारत अगले साल 2026 में T20 वर्ल्ड कप और 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाला है। इसी वजह से क्रिकेट के जानकारों का मानना था कि हिटमैन और किंग कोहली कम से कम 2027 तक तो जरुर खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों खिलाड़ी इसी साल ही वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं, जिससे टीम इंडिया के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है।सुरेश रैना ने विराट और रोहित के संयास को लेकर दिया बयान...
सुरेश रैना ने कहा कि- "ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का अनुभव बेहद जरूरी है. सीनियर्स को जूनियर्स के साथ जुड़े रहना चाहिए. शुभमन गिल ने वाकई बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उनको विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, वर्ल्ड कप जीता, विराट ने पिछला आईपीएल जीता. अपने-अपने करियर में दोनों ने दमदार लीडरशिप का नमूना पेश किया है तो उनको ड्रेसिंग रूम में होना चाहिए।"विराट ने अपने इंस्टा पर टेस्ट मैच से रिटायरमेंट का किया था ऐलान..
किंग कोहली ने बीते दिन 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि- ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही पर्सनल अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’<
View this post on Instagram