अन्य
RCB WPL 2026 Coaching Staff Changes: RCB के कोचिंग स्टाफ में फेरबदल, WPL 2026 से पहले हुआ बड़ा बदलाव!
RCB WPL 2026 Coaching Staff Changes: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीजन की तैयारियों के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल किया है। इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज अन्या श्रब्सोल को टीम का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है, जबकि तमिलनाडु के पूर्व स्पिनर मालोलन रंगराजन को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि पूर्व हेड कोच ल्यूक विलियम्स इस सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के साथ कोचिंग करेंगे।
Read More: Palash Muchhal Tattoo Viral: वर्ल्ड कप विनर स्मृति मंधाना के लिए पलाश मुच्छल का खास पोस्ट वायरल!
सूत्रों के अनुसार, RCB स्मृति मंधाना को कप्तान और पहली रिटेंशन के रूप में बरकरार रखेगी। वहीं एलिसे पेरी, ऋचा घोष, सोफी मोलिन्यू और श्रेयंका पाटिल के साथ भी बातचीत जारी है।
WPL मेगा ऑक्शन 26 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने की संभावना है।