अन्य

NZ vs IND T20 Match 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला आज!

NZ vs IND T20 Match 2026: 5 मैचों की T-20 सीरीज के चौथे मैच में भारत और न्यूजीलैंड की 28 जनवरी यानी की आज भिड़त होगी। यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा। बता दें कि, 5 मैचों की सीरीज के तीन मैच हो चुके है, जिसमें से तीनों मैचों में भारत ने ही बाजी मारी है। इसी के साथ 3-0 से बढ़त के साथ T20 सीरीज अपने नाम कर चुका है।

बुमराह को दे सकते हैं आराम

7 फरवरी से T20 वर्ल्डकप की शुरुआत होने वाली है। इसे देखते हुए और वर्कलोड बढ़ने की वजह जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। और अर्शदीप की वापसी हो सकती है। इस टूर्नामेंट के तीसरे मैच में अर्शदीप को आराम दिया गया था।

T20 सीरीज में दोनों का हेड टू हेड

न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक इंटरनेशनल T20 में 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 15 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में ही जीत मिली है। वहीं 3 मैच टाई रहे हैं। अगर दोनों टीमों के भारत की सरजमी पर रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच भारत में अब तक 14 T20 मैच खेले गए हैं, जिसमें होम टीम ने 10 मैचों में बाजी मारी तो वहीं महज 4 मैच में न्यूजीलैंड को सफलता मिली। 2026 की सीरीज भी न्यूजीलैंड के हाथ से निकल गई इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं T-20 सीरीज अपने नाम कर ली।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड मिचेल सैंटनर (कप्तान), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉन्वे/फिन ऐलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर),डेरिल मिचेल, मार्क चापमन/जिमी नीशम , काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।   Also Read- NZ vs IND T20 Match: भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर 3-0 की बढ़त के साथ T20 सीरीज अपने नाम की!