Neeraj Golden Spike Win: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने मंगलवार रात चेक गणराज्य के ओस्त्रावा में आयोजित गोल्डन स्पाइक मीट में पहला स्थान हासिल किया। नीरज ने प्रतियोगिता में 85.29 मीटर भाला फेंका और टॉप पर रहे। इससे पहले उन्होंने 20 जून को पेरिस डायमंड लीग जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया था।
Read More:
Neeraj Chopra Created History: नीरज का सबसे लंबा थ्रो, दोहा डायमंड लीग में फेंका 90.23 मीटर भाला…
तीसरे प्रयास में आया सर्वश्रेष्ठ थ्रो
नीरज चोपड़ा ने प्रतियोगिता की शुरुआत एक फाउल थ्रो के साथ की, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 83.45 मीटर भाला फेंका। तीसरे प्रयास में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 85.29 मीटर दूर भाला फेंकते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर लिया। इसके बाद उनके चौथे और पांचवें थ्रो क्रमशः 82.17 मीटर और 81.01 मीटर रहे, जबकि छठा और अंतिम थ्रो फाउल रहा। उनका तीसरा थ्रो पूरे इवेंट का सर्वश्रेष्ठ रहा, जिसने उन्हें विजेता बना दिया।
टॉप-3 में नीरज, डोव स्मित और एंडरसन पेटर्स
गोल्डन स्पाइक मीट में टॉप-3 में नीरज चोपड़ा, डोव स्मित और एंडरसन पेटर्स शामिल रहे। नीरज ने 85.29 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मित ने 84.12 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो करते हुए दूसरा स्थान पाया। वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पेटर्स ने 86.63 मीटर का थ्रो किया, जो उनका पुराना रिकॉर्ड था, लेकिन प्रतियोगिता के दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास इससे कम रहा, इसलिए वे तीसरे स्थान पर रहे। नीरज इस समय वर्ल्ड एथलेटिक्स के कॉन्टीनेंटल टूर में भाग ले रहे हैं और इस टूर्नामेंट में कुल 9 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अगली प्रतियोगिता: नीरज चोपड़ा क्लासिक, 5 जुलाई को
नीरज अब 5 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले पहले नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेंगे। यह टूर्नामेंट मूल रूप से 24 मई को होना था, लेकिन भारत-पाक सीमा पर तनाव के चलते इसे स्थगित कर 5 जुलाई को निर्धारित किया गया है।
पहले वो 90 मीटर पार करने वाले बने थे तीसरे एशियाई..
नीरज चोपड़ा 90 मीटर से अधिक थ्रो करने वाले तीसरे एशियाई एथलीट बन गए हैं:
1. अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 92.97 मीटर (पेरिस ओलिंपिक 2024)
2. चाओ-त्सुन चेंग (चीनी ताइपे) – 91.36 मीटर (एशियन चैंपियनशिप 2017)
3. नीरज चोपड़ा (भारत) – 90.23 मीटर (दोहा डायमंड लीग 2025)
वहीं, नीरज अब इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के 25वें जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं।
पिछले सीजन में भी रहे थे बेहद करीब..
डायमंड लीग 2024 के फाइनल में भी नीरज सिर्फ 0.01 मीटर से गोल्ड मेडल चूक गए थे। उन्होंने 87.86 मीटर का थ्रो किया था, जबकि ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन ने 87.87 मीटर का थ्रो कर खिताब जीत लिया था।