अन्य

BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T-20 सीरीज के लिए भारतीय विमेंस टीम स्क्वॉड की की अनाउंसमेंट!

India Women Squad vs Sri Lanka T20: भारत और श्रीलंकाई टीम के बीच 5 मैचों की सीरीज 21 दिसंबर से खेली जाएगी। यह सीरीज 30 दिसंबर तक चलेगी। इसके पहले के दो मुकाबले विशाखापट्टनम में होंगे। वहीं बाकी के 3 मैच तिरुवनंतपुरम में होंगे।

Read More: IND vs SA 1st Match: जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया दिल जीतने वाला बयान!

India Women Squad vs Sri Lanka T20: BCCI ने किया टीम का ऐलान

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T-20 सीरीज के लिए BCCI ने अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल के ऑफिशियल अकाउंट BCCI Womens से टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत रहेंगी। वहीं उपकप्तान स्मृति मंधाना होगी। टीम में 2 नये प्लेयर को टीम में खेलने का मौका दिया गया है, जिसमें से एक स्पिनर वैष्णवी शर्मा और विकेटकीपर जी कमलिनी है। Read More-3 Famous Shiva Temples in Bhopal: भोपाल के 3 बेहद प्रसिद्ध मंदिर, जिनकी कथाएं सुन हो जाएंगे हैरान!

India Women Squad vs Sri Lanka T20: बांग्लादेश की जगह श्रीलंका

पहले 5 मैचो की सीरीज श्रीलंका से नहीं बल्कि बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली थी, लेकिन फिर अचानक सीरीज कैंसिल हो गई और इसके बाद सीरीज को बांग्लादेश की जगह श्रीलंका के साथ खेलना तय किया गया।

भारतीय टीम की स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जी कमलिनी (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली सीरीज

भारतीय विमेंस टीम ने ICCटूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम को हराकर पहले फाइनल में जगह बनाई, इस जीत में जेमिमा रोड्रिगेज ने अहम 129 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था। फिर फाइनल में साउथ अफ्रिका को हराकर ICC चैंपियन ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम इंडिया की यह पहली सीरीज होगी।

2026 में होगा T-20 वर्ल्ड कप

2026 में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यह 5 मैचो की सीरीज खेलना बेहतरीन अवसर होगा। इससे टीम की तैयारी भी होगी और कुछ नया सीखने को मिलेगा। बता दें की ICC वर्ल्ड कप का छोटा फॉर्मेट 12 जून 2026 से शुरु होकर 5 जुलाई तक जारी रहेगा। यह वर्ल्डकप 10 टीमों के बीच होगा, जिसमें से भारत को साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप- ए में रखा जाएगा।