अन्य

IND vs ENG Test Match: भारत ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट पर बनाए 264 रन, यशस्वी-सुदर्शन की शानदार फिफ्टी!

IND vs ENG Test Match: एंडरसन - तेंदलुकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन टीम ने 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए है, मैच में रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर 19 - 19 रन बनाकर नाबाद रहें, आज मैच की शुरुआत 3.30 बजे से शुरु होगा। Read More: Sarfaraz Lost 17 kg Weight: सरफराज खान के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंकाया, केविन पीटरसन ने की तारीफ!

पहला सेशन रहा भारत के नाम...

भारत की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल 46 रन बनाकर वोक्स की गेंद पर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाया, लेकिन लियम डॉसन की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। वहीं कप्तान शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट हो गए। साथ ही राहुल ने इंग्लैंड में अपने 1000 टेस्ट रन भी पूरे किए।

तीसरे सेशन में सुदर्शन ने ठोंका अर्धशतक...

तीसरे सेशन में साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की। इसी बीच वोक्स की यॉर्कर ऋषभ के पैर पर लगी, जिससे वे 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद सुदर्शन ने 61रन की शानदार पारी खेली, लेकिन आउट हो गए।

दिन का खेल खत्म: भारत की स्थिति मजबूत...

भारत 264/4 पर पहुंच चुका है। रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर नाबाद लौटे। अब दूसरे दिन दोपहर 3:30 बजे से खेल शुरू होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन...

भारत:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।

इंग्लैंड:

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स।