अन्य
Grand Chess Tournament 2025: 'कमजोर' कहने वाले विश्व नंबर 1 कार्लसन को गुकेश ने 1 महिने में दूसरी बार हराया!
Grand Chess Tournament 2025: भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने क्रोएशिया के जाग्रेब में चल रहे ग्रैंड चेस टूर्नामेंट 2025 के छठे राउंड में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराकर सबको चौंका दिया। इस जीत के साथ गुकेश टूर्नामेंट में 10 अंकों के साथ अकेले टॉप पर पहुंच गए हैं।
Read More: Early Titled Tuesday Online Chess: 9 साल के आरित ने मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला, वी. प्रणव बने चैंपियन!
और गुकेश ने एक बार फिर कार्लसन को हराकर अपने उस बयान को खेल के मैदान में सच कर दिखाया है।
मैग्नस पर लगातार दूसरी जीत....
यह गुकेश की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने पिछले महीने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भी वर्ल्ड नंबर-1 को मात दी थी। लगातार दूसरी बार कार्लसन को हराना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है, और गुकेश ने यह करके दिखाया है।टूर्नामेंट की शुरुआत हार से, लेकिन वापसी शानदार...
गुकेश की इस टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्हें पहले राउंड में पोलैंड के डूडा ने 59 चालों में हराया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की... 1. दूसरे राउंड में अलीरेजा फिरोजा (फ्रांस) को हराया 2. तीसरे राउंड में प्रज्ञानानंद (भारत) को हराया 3. चौथे राउंड में नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (उज्बेकिस्तान) को मात दी 4. पांचवे राउंड में फेबियानो करूआना (अमेरिका) पर जीत 5. छठे राउंड में कार्लसन को हराकर नंबर-1 पर पहुंचेकार्लसन ने कहा था 'कमजोर', गुकेश ने बोर्ड पर दिया जवाब...
मैच से पहले मैग्नस कार्लसन ने गुकेश को 'कमजोर खिलाड़ी' करार दिया था। उन्होंने कहा था,"गुकेश भले ही पिछली बार अच्छा खेले हों, लेकिन वह अभी भी इस फॉर्मेट में बेस्ट खिलाड़ियों में नहीं गिने जाते। मुझे लगता है कि मैं उसके साथ खेलते हुए खुद को सबसे कमजोर प्लेयर के सामने पा रहा हूं।"लेकिन गुकेश ने जवाब शतरंज की बिसात पर दिया। उन्होंने अपने शांत व्यवहार और सटीक चालों से साबित किया कि वे न सिर्फ विश्व चैंपियन हैं, बल्कि इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक भी हैं।