ENG vs SA Womens WC 2025: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 29 अक्टूबर यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच गुवाहटी के बरसापरा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरु होगा।
Read More:
Gukesh vs Nakamura Clutch Chess: गुकेश ने शांत अंदाज में लिया बदला, नाकामुरा को दी करारी शिकस्त!
हेड टू हेड में इंग्लैंड टॉप पर...
साउथ अफ्रिका और इंग्लैंड दोनों टीमें विमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में तीसरी बार आमने- सामने होंगी। इससे पहले 2017 और 2022 में भी एक - दूसरे से भिड़ चुकें हैं, जिसमें दोनों ही मैच में इंग्लैंड को जीत मिली।
लीग स्टेज में भी इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मैच में 10 विकेट से हराया था, जहां अफ्रीकी टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
टूर्नामेंट में दोनों के रिकॉर्ड...
टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने 7 मैच खेले, जिसमें से महज एक मैच में हार मिली वहीं 5 मैचों में शानदार जीत दर्ज की और एक मैच बेनतीजा रहा। टीम 11 पॉइंट्स से पाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका की बात करे तो उसने भी इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेलें, जिसमें से 5 में जीत मिली तो 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ 10 पॉइंट्स के साथ टीम पाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है।
दोनों टीमों का ओवरऑल रिकॉर्ड...
अब तक दोनों टीमें 47 वनडे मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें से इंग्लैंड को 36 मैचों में जीत मिली तो वहीं साउथ अफ्रीका महज 10 मैच ही जीत पाया है। 1 मैच बेनतीजा रहा।
अगर बात वर्ल्ड कप मुकाबलों की करें तो उसमें भी 9 मैचों में महज 2 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली तो 7 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की।
मौसम का हाल...
29 अक्टूबर को गुवाहाटी में मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहेगा। दिन में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद कम है। तापमान 22°C से 32°C रहेगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
इंग्लैंड
टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेट कीपर), हीथर नाइट, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एमा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।
साउथ अफ्रीका
लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।