अन्य

BAN W vs NZ W World Cup: ताहुहु और जेस की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश को 100 रन से हार मिली!

AN W vs NZ W World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के 12वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 100 रन से हरा दिया। यह मैच गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। इससे पहले न्यूजीलैंड लगातार 2 मैच हार चुकी है। Read More: Maheika Sharma with Hardik Video: हार्दिक पांड्या के साथ दिखी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब..फिर मिली जीत...

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। जॉर्जिया प्लिमर 4 रन, अमीलिया केर 1 रन और सूजी बेट्स 29 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान सोफी डिवाइन 63 रन और ब्रूक हालिडे 69 रन बनाकर शानदार साझेदारी की। दोनों ने 112 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। आखिर में मैडी ग्रीन 25 रन, इजाबेल गैज 12 रन और ली ताहुहु 12 रन बनाए। ऐसे में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 227 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से राबेया खान ने 3 विकेट लिए, जबकि मारुफा अख्तर, नाहिदा अख्तर, निशिता अख्तर निशी और फहीमा खातून को 1-1 विकेट मिला।

बांग्लादेश की बल्लेबाजी....

228 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 33 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। रुबिया हैदर (4), शरमीन अख्तर (3), कप्तान निगर सुल्ताना (4), सोभना मोस्तरी (2), सुमैया अख्तर (1) और शोरना अख्तर (1) जल्दी आउट हो गईं। नाहिदा अख्तर (17) और फहीमा खातून (34) ने कुछ देर टिकने की कोशिश की। बाद में राबेया खान (25) ने भी संघर्ष किया, लेकिन टीम 39.5 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुहु और जेस केर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। रोजमैरी मेयर ने 2 विकेट लिए, जबकि अमीलिया केर और ईडन कार्सन को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमीलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूक हालिडे, मैडी ग्रीन, इजाबेला गैज (विकेट कीपर), जेस केर, इडेन कार्सन, रोजमैरी मैयर, ली ताहुहु।

बांग्लादेश

रुबिया हैदर, शरमीन अख्तर, निगर सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), सोभना मोस्तरी, सुमैया अख्तर, शोरना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर, निशिता अख्तर निशी।