अन्य
Asia Cup 2025 IND vs UAE: भारत का धमाकेदार आगाज, 27 गेंदों में हासिल किया लक्ष्य!
Asia Cup 2025 IND vs UAE: एशिया कप का आगाज हो चुका है, भारत का पहला मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हुआ, जिसमें भारत ने UAE को 9 विकेट से हरा दिया। खास बात यह रही की भारत ने 5 ओवर होने के पहले ही टारगेट हासिल कर शानदार जी दर्ज की। मैच में इंडियन टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, वहीं पहले बैटिंग करने उतरी UAE टीम 13.1 ओवर में 57 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम की जीत में इंडियन टीम से स्पिनर कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही।
Read More: World Boxing Championship 2025: निखत जरीन ने जापान की निशिनाका को 5-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह…
उनका यह स्पेल UAE के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुआ। शिवम दुबे ने 3, जबकि अक्षर पटेल, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट झटके।
अभिषेक ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। गिल ने 20 रन, जिसमें 2 चौके, 1 छक्का शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी एक छक्का जड़ा और नाबाद लौटे। भारत ने 4.3 ओवर (27 गेंद) में ही लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की।
आपको बता दें कि, भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी पारी में ज्यादातर रन चौके-छक्कों से बनाए। कुल 58 रनों में से 46 रन बाउंड्री के जरिए आए। यह टीम इंडिया के आक्रामक इरादों और विपक्षी गेंदबाजी पर पूरी तरह हावी होने का सबूत था।