अन्य

Bangladesh vs Afghanistan: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, राशिद खान ने पूरे किए 200 विकेट...

Bangladesh vs Afghanistan: अबू धाबी में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान टीम ने 5 विकेट खोकर 48वें ओवर में 226 रन बनाकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

Read More: AUS W vs PAK W World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया, बेथ मुनी का धमाकेदार शतक…

उमरजई का शानदार प्रदर्शन बना मैच का टर्निंक पॉइंट...

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाएं। गेंदबाजी के साथ - साथ बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया 44 गेंद में 40 रन बनाएं, जिसमें 6 चौके, 1 छक्का शामिल है। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मोहम्मद नबी ने छक्का लगाकर टीम को 48वें ओवर में ही जीत दिला दी।

अफगान खिलाड़ियों ने रचे नए इतिहास...

यह मुकाबला अफगान खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गया। 1. राशिद खान वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले अफगानी गेंदबाज बने। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 115 मैचों में हासिल किया, जो किसी भी स्पिनर के लिए दूसरी सबसे तेज उपलब्धि है। 2. रहमत शाह वनडे में 4,000 रन पूरे करने वाले पहले अफगान बल्लेबाज बने।

बांग्लादेश का प्रदर्शन..

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 221 रन पर ही सिमट गई। टीम ने शुरुआती 12 ओवर में ही 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान मेहदी हसन मिराज 60 रन और तौहीद ह्रदोय 56 रन ने चौथे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। हालांकि, राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से मैच की दिशा बदल दी, उन्होंने मेहदी, जाकर अली और नुरुल हसन को आउट कर बांग्लादेश की बढ़त रोक दी।

अफगानिस्तान की स्थिर शुरुआत...

टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम से इब्राहिम जदरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। इसके बाद रहमत शाह और गुरबाज ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की, वहीं रहमत शाह ने 50 और गुरबाज ने भी 50 रन बनाए।

उमरजई और शाहिदी की साझेदारी..

आखिर में कप्तान शाहिदी और उमरजई ने 5वें विकेट के लिए 59 रनों की अहम साझेदारी की। उमरजई ने मेहदी के एक ओवर में चौका और छक्का लगाया और फिर तंजीम के ओवर में लगातार 3 चौके जड़े। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद नबी और शाहिदी ने मैच को संभाला और नबी के छक्के के साथ अफगानिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की।