अन्य

AFG vs BAN Asia Cup 2025: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच करो या मरो का मुकाबला आज!

AFG vs BAN Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का 9वां मैच 16 सितंबर यानि की आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले से दोनों टीमों की सुपर - 4 की राह तय होगी। अफगानिस्तान 1 जीत से अगले दौर में पहुंच जाएगा, जबकि बांग्लादेश को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। Read More: SL vs HKG Asia Cup 2025: श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह…

दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन...

अफगानिस्तान ने अब तक टूर्नामेंट में 1 मैच खेला और हॉन्ग कॉन्ग को हराया। वहीं, बांग्लादेश ने 2 मैच खेले हैं, पहले मैच में श्रीलंका से हार मिली और दूसरे में हॉन्ग कॉन्ग को हराया। श्रीलंका पहले ही ग्रुप-B से सुपर - 4 में जगह बना चुका है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड...

टी-20 फॉर्मेट में अब तक अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच कुल 12 मैच खेले गए हैं। इनमें अफगानिस्तान को 7 बार जीत दर्ज मिली, जबकि बांग्लादेश 5 मैच ही जीत सका। एशिया कप में दोनों का केवल एक बार आमना-सामना हुआ है। 2022 के उस मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था।

अफगानिस्तान की ताकत...

अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 73* रनों की पारी खेली थी। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई (53 रन) और मोहम्मद नबी (33 रन) ने भी योगदान दिया। गेंदबाजी में फजलहक फारूकी और गुलबदीन नाइब ने 2-2 विकेट लिए थे।

बांग्लादेश का प्रदर्शन...

बांग्लादेश की ओर से कप्तान लिटन दास सबसे अहम बल्लेबाज हैं। उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 39 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में तंजीम हसन साकिब टीम के टॉप परफॉर्मर रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

अफगानिस्तान

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर, फजलहक फारूकी।

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।