देश-विदेश

Vijay Rupani plane crash death: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का प्लेन क्रैश में निधन, 9 करोड़ थी कुल संपत्ति

दुखद हादसा: प्लेन क्रैश में पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन

Vijay Rupani plane crash death: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन एक दर्दनाक विमान हादसे में हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट से वो अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे, लेकिन उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही यह विमान क्रैश हो गया। फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। विजय रुपाणी की सीट का नंबर 2D था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे अपनी पत्नी को लाने लंदन जा रहे थे, जो पिछले छह महीने से वहीं रह रही थीं। [caption id="attachment_87436" align="alignnone" width="300"] Vijay Rupani plane crash death:[/caption]

 हादसे से पहले पायलट ने मांगी थी मदद

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट ने जैसे ही सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, कुछ मिनटों में ही तकनीकी परेशानी सामने आने लगी। हादसे से कुछ सेकंड पहले पायलट ने अहमदाबाद ATC से संपर्क कर मदद मांगी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्लेन रिहायशी इलाके के ऊपर क्रैश हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 राजनीतिक करियर: एक सादा और समर्पित नेता

विजय रुपाणी का राजनीतिक सफर बेहद शांत और संगठित रहा। उन्होंने 1998 में अपने करियर की शुरुआत राजकोट के मेयर के रूप में की। इसके बाद 2006 में वे राज्यसभा सांसद बने। 2014 में उन्होंने राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की और 2016 में आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री बने। उनका कार्यकाल 2021 तक चला। read more: मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में 2025 के बोर्ड टॉपर्स को किया सम्मानित, 122 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

दूसरी बार भी बने मुख्यमंत्री

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विजय रुपाणी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और सत्ता में वापसी की। इसके बाद वो दोबारा मुख्यमंत्री बने और 2021 तक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में संगठनात्मक मजबूती और स्थिरता बनी रही। वे विवादों से दूर, संयमित और पार्टी के प्रति निष्ठावान नेता के रूप में पहचाने जाते थे।

कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपये

Vijay Rupani plane crash death: विजय रुपाणी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल नामांकन पत्र में अपनी कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपये बताई थी। उनका जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार में हुआ था। सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और सादगी के कारण वे जनता के बीच लोकप्रिय रहे। read more:  अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का हुआ भव्य विमोचन