देश-विदेश
VB-जी-राम-जी बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष ने किया हंगामा
VB G RAM G Bill: लोकसभा में मनरेगा योजना से जुड़ा नया विधेयक पेश किया गया। इसको लेकर अब सियासी घमासन शुरू हो गया है। दरअसल, सरकार मनरेगा का नाम बदलकर VB-जी-राम-जी योजना रखना चाहता है जिसका प्रस्ताव किय गया। इसे लेकर विपक्ष हमलावर है। प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर हमला बोला है।
कृषि मंत्री ने किया बिल पेश
लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-जी राम जी) बिल, 2025’ पेश किया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। https://youtube.com/shorts/iS9VWeN81oI?si=nPcLcbFtlasa1jicVB G RAM G Bill: विपक्ष का विरोध
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा - हम इस बिल का विरोध करते हैं। सरकार की हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती है। बिना चर्चा के बिना सलाह लिए बिल को पास न करें। इसे वापस लें। नया विधेयक पेश करें। https://youtube.com/shorts/jzLNV1n5SOU?si=fLa-aBWArySfvIyt‘नाम बदलना बड़ा काम नहीं’
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- राजनीति और योजना इसलिए होनी चाहिए जिससे जनता को लाभ पहुंचे। MGNREGA से लोगों को काम मिलता था. अखिलेश ने कहा- आप पूरा भार राज्य सरकार पर डाल देंगे, बहुत सारे राज्यों को अभी तक MGNREGA का पैसा ही नहीं मिला है। मुख्यमंत्रियों, राज्य सरकारों के सामने ये संकट पैदा करेंगे और वे लोग इस योजना को लेकर आ रहे हैं जिन्हें पता है कि राज्य और केंद्र में योजनाओं को लेकर पैसा न आने की वजह से नुकसान होने वाला है। नाम बदलने से कोई बहुत बड़ा काम नहीं होगा। [caption id="attachment_122603" align="alignnone" width="584"]'महात्मा गांधी के विचारों का अपमान'
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म करने की कोशिश महात्मा गांधी के विचारों का सीधा अपमान है। राहुल गांधी ने X पोस्ट में आरोप लगाया कि PM नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी के विचारों और गरीबों के अधिकारों से समस्या है। उन्होंने लिखा -मोदी जी को दो चीज़ों से पक्की नफ़रत है - महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से। मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है - करोड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ।मोदी जी को दो चीज़ों से पक्की नफ़रत है - महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से। मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है - करोड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ। मगर, प्रधानमंत्री मोदी…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 16, 2025