देश-विदेश
बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा मोड़, 17 साल बाद खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की घर वापसी
Tarique Rahman returns to Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की घर वापसी हो चुकी है। 17 साल बाद तारिक अपने देश लौटे और उनके बांगलादे आते ही मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
राजनीति में बड़ा मोड़
तारिक रहमान की वापसी बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा मोड़ है। रहमान की वापसी ऐसे वक्त पर हुई जब देश में राजनीतिक अस्थिरता और विरोध-प्रदर्शन की एक नई लहर है। ढाका एयरपोर्ट के पास रहमान का स्वागत करने के लिए उनकी पार्टी BNP के 1 लाख कार्यकर्ता जुटे। https://youtube.com/shorts/TKIuRxLALZQ?si=wDPYYJV0mFj8qO0fTarique Rahman returns to Bangladesh: रहमान PM के दावेदार!
बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को पहले ही बैन कर दिया गया है। ऐसे में बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी चुनाव जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। BNP की अध्यक्ष खालिदा जिया की 80 साल हो चुकी है और बीमार चल रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रहमान ही अगले PM के दावेदार हो सकते हैं। [caption id="attachment_124591" align="alignnone" width="758"]तारिक ने किया रोड शो
रहमान ने 300 फीट रोड पर रोड शो किया। वहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। जैसे ही लोगों को बस नजर आई, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने "तारिक जिया" के नारे लगाने शुरू कर दिए। तारिक ने अपने भाषण के दौरान मार्टिन लूथर किंग जूनियर का जिक्र किया। उन्होंने कहा-हमें बांग्लादेश में शांति की रक्षा करनी होगी। मेरे पास अपने देशवासियों के लिए एक प्लान है।"उन्होंने कहा -
चाहे पुरुष, महिलाएं हों या बच्चे, बांग्लादेश की शांति बनाए रखना हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हम सब मिलकर काम करेंगे और अपने नए बांग्लादेश का निर्माण करेंगे।