देश-विदेश
Mamata Banerjee ED raid controversy: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा वार: बोलीं– प्रधानमंत्री जी, अपने गृह मंत्री को संभालिए
Mamata Banerjee ED raid controversy: कोलकाता की राजनीति गुरुवार को अचानक गर्मा गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बीच पहुंच गईं. मामला था तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आईटी सेल से जुड़े एक अहम चेहरे के घर और दफ्तर पर चल रही छापेमारी का ।
Read More:- वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS मान्यता रद्द, छात्रों को दूसरे कॉलेजों में किया जाएगा शिफ्ट
ED की रेड और अचानक पहुंचीं ममता
प्रवर्तन निदेशालय की टीम कथित कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राजनीतिक रणनीतिकार और I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित घर पर तलाशी ले रही थी इसी दौरान ममता बनर्जी खुद वहां पहुंच गईं ।Mamata Banerjee ED raid controversy: ED का आरोप है कि...
मुख्यमंत्री बिना अनुमति परिसर में दाखिल हुईं और कुछ अहम कागजात तथा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ ले गईं, एजेंसी का दावा है कि इससे जांच में बाधा पहुंची ।