सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में दिखी खौ़फनाक घटना
नई दिल्ली: शुक्रवार रात दिल्ली के प्रसिद्ध
कालकाजी मंदिर में एक
सेवादार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का
CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दो युवक बेसुध पड़े सेवादार पर लगातार डंडे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक,
35 साल के योगेश सिंह (मृतक)
उत्तर प्रदेश के हरदोई से थे और पिछले 14-15 सालों से
कालकाजी मंदिर में सेवादार के रूप में काम कर रहे थे। योगेश से
चुन्नी और प्रसाद को लेकर आरोपियों का विवाद हुआ था। आरोपी दर्शन करने के बाद योगेश से प्रसाद और चुन्नी मांगने पहुंचे थे, लेकिन जब योगेश ने उन्हें तुरंत प्रसाद देने से मना किया, तो यह विवाद बढ़ गया।
गुस्से में आए आरोपियों ने योगेश को पहले
मुक्कों से मारा और फिर
लाठियों से बुरी तरह पीटा।
CCTV फुटेज में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक युवक घायल सेवादार को डंडे से मार रहा था, जबकि दूसरा युवक एक और डंडा लेकर उसकी पिटाई कर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
आरोपी की गिरफ्तारी
स्थानीय लोगों ने
30 साल के अतुल पांडे, निवासी दक्षिणपुरी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने
धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
मृतक के परिवार का हाल
मृतक
योगेश सिंह के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जो यूपी के
हरदोई में रहते हैं। उनका परिवार अभी इस दुखद घटना से उबरने की कोशिश कर रहा है।
घटना पर सेवादारों की प्रतिक्रिया
मंदिर के एक अन्य सेवादार
राजू ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी मंदिर में आकर रौब दिखाया था। राजू के मुताबिक, जब आरोपी
योगेश से प्रसाद के लिए दो मिनट रुकने को कहा तो वे गुस्से में आ गए और बाद में
10-15 युवक योगेश को
धर्मशाला से खींचकर बाहर ले गए, जहां उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा और मारा।
मंदिर में कोई मदद नहीं आई
घटना के दौरान, मंदिर में कई श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी युवकों को रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो में साफ देखा गया कि जब सेवादार पर डंडों से हमला किया जा रहा था, तब उसका शरीर
हिलता नहीं था, जो यह बताता है कि वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
Read More :- इंडिगो को बड़ी राहत: टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी
Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !