देश-विदेश

India Pakistan War Update: पाकिस्तान के 8 सैन्य ठिकाने तबाह, यहीं से आ रहे थे ड्रोन, सेना ने जारी किया वीडियो

India Pakistan War Update: भारत-पाक जंग में अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। दिल्ली को दहलाने की पाकिस्तान की साजिश नाकाम हो गई है। पाकिस्तान ने शनिवार तड़के दिल्ली पर फतह 2 मिसाइल से हमला किया, पर दिल्ली पहुंचने से पहले ही भारत ने पाकिस्तान के फतह 2 मिसाइल को मार गिराया।

फतह 2 मिसाइल नाकाम

हरियाणा के सिरसा में ही पाकिस्तानी की फतह 2 मिसाइल को नाकाम कर दिया गया। दिल्ली अब पूरी तरह सेफ है। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया। पाकिस्तान के शनिवार रात को हमले के बाद भारत ने उसके 8 सैन्य ठिकानों हमला किया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

सियालकोट में आतंकी लॉन्चपैड तबाह

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें पाकिस्तान के सियालकोट में आतंकी लॉन्चपैड की तस्वीरें है, जिसे BSF ने तबाह कर दिया। बता दे कि, ड्रोन यहीं से दागे जा रहे थे। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात 7.47 से रात 10.57 के बीच जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे। इस हमले को इंडियन आर्मी ने नाकाम कर दिया।

India Pakistan War Update: 5 लोगों की मौत!

पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फिर से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में हमला किया। राजौरी, पुंछ और जम्मू में भारी गोलाबारी की गई। इस हमले में राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। [caption id="attachment_80918" align="alignnone" width="300"] 9 मई की रात पाकिस्तान का हमला[/caption] जम्मू शहर में भी हवाई हमला जारी है। कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया है। पाकिस्तान बॉर्डर से लगे राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में रेड अलर्ट है। चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। Read More: Pakistan claim of destroying S400 false: कारगिल के बाद साउथ ब्लॉक में आज हुई प्रेस कांफ्रेस, पाकिस्तान के सभी दावे झूठे

सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया

सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया। सेना ने बताया कि 8-9 मई की रात जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई शहरों पर ड्रोन हमलों के जवाब में हमने आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए। LoC के पास बने लॉन्च पैड भारत के नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमले की प्लानिंग और एग्जीक्यूशन का सेंटर थे। सैन्य कार्रवाई ने आतंकी ढांचे को एक बड़ा झटका दिया।