देश-विदेश
ChatGPT की मदद से लॉटरी में जीते ₹1.23 करोड़ःअब पूरी रकम करेंगी दान!
कैरी ने ChatGPT से लॉटरी नंबर चुने और जीते ₹1.23 करोड़
chatgpt wins lottery: आधुनिक तकनीक के इस दौर में AI ने हमारी जिंदगी के कई पहलुओं को बदल दिया है, लेकिन एक वर्जीनिया की महिला की लॉटरी जीतने की कहानी ने तो हमें हैरान कर दिया। कैरी एडवर्ड्स नामक एक अमेरिकी महिला ने ChatGPT की मदद से वर्जीनिया पावर-बॉल लॉटरी में ₹1.23 करोड़ (लगभग 150,000 डॉलर) जीतने का अद्भुत कारनामा किया है।जीत का विश्वास नहीं हुआ, लेकिन फिर...
जब कैरी को फोन पर लॉटरी जीतने का संदेश मिला, तो शुरुआत में उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। वह सोच रही थीं कि यह शायद कोई स्कैम होगा। उन्होंने खुद कहा,मुझे यकीन नहीं हुआ कि मैंने जीता है! लेकिन जल्दी ही मुझे समझ में आया कि AI के नंबरों से ही मैं लाखों रुपए जीत चुकी हूं।कैरी के लिए यह जीत किसी चमत्कारी अनुभव से कम नहीं थी। उन्होंने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया और अपनी यह बड़ी रकम दूसरों की भलाई के लिए दान करने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा, मैं चाहती हूं कि लोग मेरे इस काम से प्रेरणा लें।