देश-विदेश

BJP की नवीन युग शुरू: किया नामांकन, नितिन का अध्यक्ष बनना तय, पार्टी का मास्टर स्ट्रोक

Nitin Nabin BJP President: भारतीय जनता पार्टी का आज से नवीन युग शुरू होने वाला है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। अमित शाह और राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं। माना जा रहा है कि नितिन नवीन के भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की घोषणा हो सकती है, क्योंकि और किसी के नामांकन होने की संभावना नहीं है। 

BJP का मास्टर स्ट्रोक

नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के साथ ही पश्चिमी बंगाल की 78 सीटों पर मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। बता दे कि, पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने मास्टर स्ट्रोक खेला। दरअसल, नितिन नवीन कायस्थ जाति से आते है और बंगाल में 2 CM भी कायस्थ जाति के रह चुके हैं। कायस्थ से ताल्लुक रहने रखने वाले ज्योति बसु 23 साल और चटर्जी 14 साल तक मुख्यमंत्री रहे।  [caption id="attachment_129081" align="alignnone" width="618"] कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया[/caption]

नितिन नवीन बनेंगे अध्यक्ष?

शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन की जांच हुई। शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय है। अब तक एक भी नामांकन पत्र नहीं आया इसलिए चुनाव अधिकारी नितिन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर देंगे। अगर किसी और दावेदार ने फॉर्म जमा किया तो 20 तारीख को वोटिंग होगी।

Nitin Nabin BJP President: BJP में 11 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष

बता दे कि, BJP ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। BJP में अब तक 11 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इनमें लालकृष्ण आडवाणी 3 बार अध्यक्ष बने, जबकि राजनाथ सिंह ने 2 बार यह जिम्मेदारी संभाली।