देश-विदेश
बरेली एनकाउंटरः एक लाख का इनामी डकैत शैतान उर्फ इफ्तेखार एनकाउंटर में मारा गया
8 साल तक चकमा देने वाला 'शैतान': 12 नाम, 5 पते और एक खूनी इतिहास
8 साल तक जो बना रहा भूत... अब उसी सड़क पर मारा गया
bareilly wanted criminal encounter: बरेली की सड़कों पर एक नाम ‘शैतान’ जैसे डर का पर्याय बन गया था। असली नाम इफ्तेखार, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में 12 अलग-अलग नाम। सात जिलों में दर्ज 19 मुकदमे।- हत्या,
- लूट,
- डकैती,
bareilly wanted criminal encounter: मुठभेड़ की सुबह, जब मौत ने दरवाज़ा खटखटाया
सुबह 5:30 बजे, नैनीताल हाईवे के किनारे बिलवा पुल के पास स्पॉटिंग हुई। बरेली के SSP अनुराग आर्य खुद इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। SOG टीम और तीन थानों की फोर्स पहले से घात लगाकर बैठी थी। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी की। लेकिन जैसे ही उसे लगा कि शिकंजा कस गया है, शैतान ने पिस्तौल निकाली और गोलियां बरसाईं। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?bareilly wanted criminal encounter: 17 राउंड फायरिंग...
एक हेड कॉन्स्टेबल घायल हुआ, लेकिन जवाबी कार्रवाई में इफ्तेखार को दो गोलियां लगीं—एक सीने में और दूसरी सिर में। जब तक उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, सब खत्म हो चुका था।हुलिया बदलने का उस्ताद, जो हर बार कानून को छकाता रहा
उसके खिलाफ चल रहे केसों की फेहरिस्त लंबी है—- 2006 में पुजारी की हत्या,
- 2012 में पुलिस कस्टडी से फरारी,
- 2020 में गिरफ्तारी