देश-विदेश

शेख हसीना के विरोधी नेता पर हमला, सिर पर मारी गोली, बढ़ सकती है हिंसा

Bangladesh opposition leader attack: बांग्लादेश में शेख हसीना विरोधी एक और नेता पर हमला किया गया। NCP (नेशनल सिटिजन पार्टी) के खुलना डिविजनल चीफ और पार्टी के केंद्रीय आयोजक मोतालेब सिकदर को गोली मार दी गई है। सिकदर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सिकदर के सिर पर मारी गोली

सिकदर पर हमले में उस्मान हादी पर हुए अटैक जैसा ही ट्रेंड दिखा है। हादी की तरह ही अज्ञाक बंदूकधारियों ने सिकदर को सिर पर गोली मारी है। अटैक के बाद  हमलावर फरार हो गए।  [caption id="attachment_123931" align="alignnone" width="623"] मोहम्मद मोतालेब शिकदर को एंबुलेंस में लिटाते हुए।[/caption]

सिकदर की हालत नाजुक

Bangladesh opposition leader attack: शुरुआत में सिकदर की हालत काफी नाजुक थी। डॉक्टरों ने बताया कि गोली उनके कान के आर-पार निकल गई। यानी गोली सिर के अंदर या दिमाग तक नहीं पहुंची, इसलिए गंभीर अंदरूनी चोट नहीं आई है।

बांग्लादेश में हिंसा बढ़ने की आशंका

बांगलादेश में पहले से ही हिंसा भड़की हुई है ऐसे में मोतालेब सिकदर पर हमले से बांग्लादेश में हिंसा और बढ़ने का अंदेशा है। बता दे कि, NCB पार्टी बीते साल शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्र नेताओं ने बनाई थी। मोतालेब शिकदर NCP के खुलना डिवीजन के प्रमुख है।  [caption id="attachment_123932" align="alignnone" width="619"] सिर पर मारी गोली[/caption]

NCP एक मजदूर रैली से पहले हमला

खुलना में NCP एक मजदूर रैली आयोजित करने वाली थी। शिकदर उसी पर काकर दिया है, और हमले के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। NCP उन छात्रों से बनी पार्टी है जिन्होंने पिछले साल बांग्लादेश में बड़ा आंदोलन किया था, जिसके बाद शेख हसीना का तख्तापलट हो गया था। 

Bangladesh opposition leader attack: भारतीय सेना अलर्ट

बांग्लादेश में बीते कुछ महीनों में लगातार भारत विरोधी भावनाएं पैदा होती जा रही है। हादी की मौत के विरोध में इंकलाब मंच और जमात के कट्‌टरपंथियों ने बीते शुक्रवार को बेनापोल से भारत के बॉर्डर तक मार्च निकाला था। उनकी मांग है कि पूर्व पीएम शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपा जाए। इधर भारतीय सेना भी एक्टिव हो गई है और बांग्लादेश के हालातों पर नजर बनाए हुए है।