Assam Elephant Train Accident: असम में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन का इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 7 हाथियों की मौत हो गई।
7 हाथियों की मौत
हादसे में
ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये 8 हाथियों झुंड गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने के कारण ये हादसा हुआ। ट्रेन चालक ने ब्रेक लगाए लेकिन हाथी ट्रेन की चपेट में आ गए। एक हाथी का बच्चा भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। वहीं मृत हाथियों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
[caption id="attachment_123532" align="alignnone" width="603"]
7 हाथियों की मौत[/caption]
Assam Elephant Train Accident: यात्रियों को किया शिफ्ट
यह घटना उस स्थान पर घटी जहां हाथियों का गलियारा नहीं है। हादसा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन में हुआ। दुर्घटना स्थल गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर है। हादसे के बाद पटरी से उतरे डिब्बों से यात्रियों को अस्थायी रूप से अन्य डिब्बों में खाली बर्थ पर शिफ्ट किया गया।
[caption id="attachment_123533" align="alignnone" width="611"]
ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे[/caption]
ट्रेनों को किया डायवर्ट
Assam Elephant Train Accident: प्रभावित कोचों को हटाकर बाकी ट्रेन 4 घंटे बाद, सुबह 6:11 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुई। गुवाहाटी में ट्रेन में कोच जोड़े गए, जिनमें यात्रियों को बैठाया गया। अधिकारी के मुताबिक,वहां से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से डायवर्ट किया गया। NFR के जनरल मैनेजर और लुमडिंग के डिवीजनल रेलवे मैनेजर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।