देश-विदेश

अहमदाबाद के कालाना गांव में पथराव, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बिगड़ा माहौल, पुलिस की कार्रवाई

Ahmedabad Stone Pelting: अहमदाबाद के साणंद में पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर इलाके में 2 गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। 

42 लोगों गिरफ्तार

बता दे कि 29 और 30 दिसंबर की रात हालात बिगड़ गए। घटना के बाद पुलिस ने 42 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस ने गांव में लगे CCTV का DVR भी जब्त कर लिया। इसके साथ पुलिस ने गांव में तलाशी शुरू कर दी। [caption id="attachment_125691" align="alignnone" width="552"] सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बिगड़ा माहौल[/caption]

Ahmedabad Stone Pelting: 2 गुटों में पथराव

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला अहमदाबाद के कलाना गांव का है। यहां 2 पक्षों के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों के लोग पथराव करने लगे। इस पथराव में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन गांव में माहौल काफी बिगड़ गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की। [caption id="attachment_125692" align="alignnone" width="553"] कालाना गांव में पथराव[/caption] [caption id="attachment_125693" align="alignnone" width="552"] गांव में तैनात पुलिस[/caption]

ड्रोन से उपद्रवियों की तलाश

Ahmedabad Stone Pelting: बता दे कि, बिते दिन जब वापस माहोल बिगड़ा को पुलिस पहुंची। पुलिस कार्रवाई से बचने ज्यादातर लोग भाग निकले थे। जब पुलिस की टीमें गांव पहुंची तो पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। ज्यादातर घरों में ताले लटके हुए थे। पुलिस नेतलाशी अभियान के दौरान ड्रोन कैमरों की मदद ली। ड्रोन कैमरों में गांव के बाहरी इलाकों और खेतों में छिपे लोग नजर आए, जिन्हें हिरासत में लिया गया।

 Nagpur Violence : हिंसा के बाद नागपुर में कर्फ्यू, औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद पथराव

Nagpur Violence : महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने औरंगजेब की कब्र को लेकर सोमवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। इस बीच नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने औरंगजेब का पुतला फूंका। इसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। दंगाइयों ने घरों पर पथराव किया और सड़क के किनारे वाहनों को आग लगा दी। पुलिस पर भी हमला किया गया। हमले में डीसीपी निकेतन कदम कुल्हाड़ी से घायल हो गए। पूरी खबर..