Chirag CM Nitish Dahi Chura: मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा भोज सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सियासी ताकत दिखाने का मंच बन चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक के बाद एक कई दही-चूड़ा आयोजनों में शिरकत कर रहे है। कभी चिराग पासवान के ऑफिस पहुंचे, तो कभी बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के घर जाकर भोज में शामिल हुए।
चिराग के भोज में दिखा NDA का बल
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी चिराग पासवान के भोज में पहुंचे हैं। नितिन नबीन के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित NDA के बड़े नेता पहुंचे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, JDU की तरफ से विजय चौधरी, महेश्वर हजारी समेत कई नेता पहुंचे। [caption id="attachment_128335" align="alignnone" width="578"]
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी चिराग पासवान के भोज में पहुंचे[/caption]
[caption id="attachment_128336" align="alignnone" width="582"]
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए शामिल[/caption]
[caption id="attachment_128337" align="alignnone" width="582"]
केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल आए साथ[/caption]
CM नीतीश की खास मौजूदगी
Chirag CM Nitish Dahi Chura: चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी खास मानी जा रही है। यहां CM ने हाथ हिलाकर मौजूद लोगों और मीडिया का अभिवादन किया। इस मुलाकात को NDA के भीतर बढ़ती सहजता और तालमेल के रूप में देखा जा रहा है। भोज में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। [caption id="attachment_128338" align="alignnone" width="574"]
चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी खास[/caption]